लाइव न्यूज़ :

डायरेक्टर विकास बहल की बढ़ी मुसीबतें, क्वीन एक्ट्रेस ने लगाया ये गंभीर आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 9, 2018 13:10 IST

क्वीन फिल्म कंगना की दोस्त का अभिनय अदा करने वाली अभिनेत्री नयनी दीक्षित ने विकास बहल की हरकतों को लेकर खुलासा किया है।

Open in App

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। डायरेक्टर विकास बहल पर हाल ही में एक महिला कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद  विकास को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपनी बात पेश की थी। ऐसे में अब विकास के ऊपर एक और अभिनेत्री ने आरोप लगाया है।

क्वीन फिल्म कंगना की दोस्त का अभिनय अदा करने वाली अभिनेत्री नयनी दीक्षित ने विकास बहल की हरकतों को लेकर खुलासा किया है। टाइम्स की खबर के अनुसार नयनी ने कहा है कि जिस भी लड़की ने विकास के ऊपर  आरोप लगाया है वह पूरी तरह से ठीक होंगे क्‍योंकि उसने मेरे साथ भी इस तरह की हरकत की थी। 

अभिनेत्री ने कहा कि मैं इस कद्र परेशान हो गई थी कि उन्‍हें कहा कि अगर उन्‍होंने मेरे साथ कुछ भी ऐसा वेसा किया तो मैं उन्‍हें मारूंगी। जिससे वह मेरे साथ  बुरी तरह से पेश आने लगे थे। इतना ही नहीं सेट पर भी मुझे बुरा भला कहा जाने लगा था। इतना ही नहीं उन्होंने मुझसे रूम शेयर करने की बात कही थी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि क्वीन के समय दो सितारा होटल में ठहरी थी। जब मैंने उन्‍हें बताया कि मैं इस कमरे में अच्‍छा महसूस नहीं कर रही हूं तो, विकास ने मुझे कहा कि वह उनके साथ कमरा शेयर कर सकती हैं। वह क्रू मेंबर के साथ भी जमकर फ्लर्ट करते थे। ऐसे में अब एक बात साफ है कि नयनी के आरोप के बाद से विकास की परेशानियां और बढ़ने वाली हैं।

कंगना ने किया था खुलासा

कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि "क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था। अभिनेत्री का यह बयान प्रोडक्शन हाउस ‘फैंटम फिल्म्स’ की एक महिला कर्मचारी द्वारा फिल्म निर्देशक पर छेड़छाड़ का आरोप फिर से लगाये जाने के बाद आया है। कंगना ने एक बयान में कहा, ‘मैं पूरी तरह से उस पर (महिला) विश्वास करती हूं। हम जब 2014 में 'क्वीन' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त शादीशुदा होने के बावजूद भी बहल मेरे सामने यह शेखी बघारते थे कि वह रोज-रोज एक नई लड़की के साथ यौन संबंध बनाते हैं।' 

रनौत ने कहा, 'हम जब कभी भी मिलते थे वह मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मुझे कसकर पकड़ते थे और मेरे बालों को सूंघते थे। मुझे उन्हें हटाने में काफी जोर लगाना पड़ता था।' फिल्म निर्माता हंसल मेहता और पटकथा लेखक अपूर्व असरानी फिल्म उद्योग के ऐसे लोगों में शामिल हैं जिन्होंने विकास बहल की निंदा की है।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नकंगना रनौतविकास बहल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार