लाइव न्यूज़ :

प्रवासी मजदूरों की हालत देख छलका सोनू सूद का दर्द, कहा- कभी ट्रेन के वॉशरूम के बगल में सोकर मैं भी आया था मुंबई

By अमित कुमार | Updated: May 29, 2020 15:49 IST

घर जाने के लिए सोनू के पास हर दिन लोगों की भारी संख्या में मैसेज आ रहे हैं। सोनू सूद इसके लिए हर मुमकिन कोशिश भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरोजाना सोनू सूद के पास घर जाने के लिए प्रवासी लोगों की मदद के लिए लगातार मैसेज आ रहे हैं। सोनू सूद के ऐसा करने के पीछे का कारण उनका पुराना अनुभव रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार भूखे लोगों को खाना खिलाने से लेकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने तक काम कर रहे हैं। सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा गया, 'मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों। अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं कि आप कितने लोग हैं, अभी कहां पर हैं और कहां जाना चाहते हैं। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे।'

इस पोस्ट के बाद से ही रोजाना सोनू सूद के पास ऐसे लोगों की मदद के लिए लगातार मैसेज आ रहे हैं। वहीं सोनू सूद ने हाल ही में कहा है कि वह जब तक हर एक प्रवासी को उनके घर नहीं पहुंचाते हैं उनका ये काम जारी रहेगा। सोनू सूद के ऐसा करने के पीछे का कारण उनका पुराना अनुभव रहा है। उन्होंने इस तरह की परेशानियों का सामना किया है, जो आज प्रवासी मजदूर कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

सोनू सूद ने बताया कि मैं प्रवासी मजदूरों की मदद इसलिए कर रहा हूं कि मैं भी कभी प्रवासी था, जो अपनी आंखों ढेर सारे सपने लेकर मुंबई आया था। मुझे तस्वीरों से पता चला कि वे कितनी परेशानी से गुजर रहे हैं। सोनू सूद के मुताबिक वह पहली बार बिना आरक्षित टिकट के ट्रेन से मुंबई आए थे और दरवाजे पर खड़े होकर और वॉशरूम के बगल में सोकर सपनों की नगरी पहुंचे थे। 

यही वजह है कि सोनू इन प्रवासी मजदूरों के दर्द को दूसरों से बेहतर समझ पा रहे हैं। बिना खाना और पानी के हजारों किलोमीटर सड़कों पर पैदल चलने वाले मजदूरों की स्थिति को देखकर सोनू ने यह फैसला किया कि वह हर मजदूर को उसके घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।  

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!