लाइव न्यूज़ :

किंग खान की वाइफ गौरी ने कहा- शाहरुख को बनानी चाहिए 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 2'

By अमित कुमार | Updated: February 29, 2020 13:13 IST

ट्रंप के बाद अब शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को लेकर अपनी बात रखी है। गौरी ने कहा कि इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले हिंदी फिल्मों की तारीफ करते हुए भारतीयों के दिलों को छूने की कोशिश की।वर्ष 1975 में आयी ‘शोले’ बेहद कामयाब फिल्म थी, जबकि 1995 में शाहरुख खान और काजोल की ‘डीडीएलजी’ एक रोमांटिक फिल्म थी ।

बॉलिवुड की आइकॉनिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आज भी फैंस के जहन में ताजा है। बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक एक्टर में शुमार शाहरुख खान को इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में अलग पहचान दिलाई थी। 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म के गाने आज भी फैंस के जुबां पर है। इस फिल्म को लेकर कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बात रखी थी। 

ट्रंप के बाद अब शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को लेकर अपनी बात रखी है। गौरी ने कहा कि इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहिए। गौरी ने कहा कि मेरे ख्याल से शाहरुख को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का दूसरा पार्ट बनाना चाहिए। डीडीएलजे के डायरेक्टर-प्रड्यूसर से इसके दूसरे पार्ट को लेकर बात करुंगी। बता दें कि शाहरुख पिछले कुछ दिनों से ब्रेक पर है। 

डोनाल्ड ट्रंप ने की थी डीडीएलजे की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले हिंदी फिल्मों की तारीफ करते हुए भारतीयों के दिलों को छूने की कोशिश की और अपने-अपने समय की दो सबसे मशहूर फिल्मों ‘शोले’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे)’ का नाम भी लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को हिंदी फिल्में देखने और उनके माध्यम से भारतीय संस्कृति को समझने में बहुत मजा आता है। 

जबरदस्त कामयाब रही थी फिल्म

वर्ष 1975 में आयी ‘शोले’ बेहद कामयाब फिल्म थी, जबकि 1995 में शाहरुख खान और काजोल की ‘डीडीएलजी’ एक रोमांटिक फिल्म थी । दोनों ही फिल्मों ने अपने-अपने समय में जबरदस्त कामयाबी अर्जित की थी। इसके बाद डीडीएलजी के निर्माता यशराज फिल्मस ने ट्विटर पर ‘डीडीएलजी ट्रंप्स’ पोस्ट किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले भी फिल्म प्रेमी भारतीयों से तार जोड़ने की इस तरह की कोशिशें की। 

टॅग्स :शाहरुख खानकाजोलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!