लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के बंगले को BMC की टीम ने किया सैनिटाइज, अस्पताल के बाहर फैंस की भीड़

By अमित कुमार | Updated: July 12, 2020 12:55 IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं मुंबई पुलिस भी फैंस की भीड़ को रोकने के लिए अस्पताल के बाहर तैनात है।

Open in App
ठळक मुद्दे नानावती अस्पताल और जुहू स्थित अमिताभ बच्चन के दो बंगलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीएमसी की एक टीम अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर पहुंच चुकी है ताकि घर को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा सके।

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही फैंस लगातार इस पर चर्चा कर रहे हैं। बीएमसी की एक टीम अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर पहुंच चुकी है ताकि घर को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा सके। बीएमसी वाले परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा घर को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। 

वहीं मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नानावती अस्पताल और जुहू स्थित उनके दो बंगलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। अमिताभ और अभिषेक नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमिताभ और अभिषेक ने शनिवार को जब यह जानकारी दी तो बड़ी तादाद में फैंस वहां पहुंचने लगे। 

अस्पताल के बाहर भीड़ रोकने के लिए पुलिस तैनात

अमिताब और अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही कुछ लोगों ने विले पार्ले (पश्चिम) स्थित चिकित्सकीय केंद्र के बाहर एकत्र होने की कोशिश की। लेकिन उनसे वहां से जाने को कहा गया और बताया गया कि उन्हें सड़क पर खड़े होने की अनुमति नहीं है। सांताक्रूज पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक श्रीराम कोरेगांवकर ने कहा, ‘‘हमने अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि वहां लोग एकत्र न हों। 

बंगलों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था

अस्पताल में कोविड-19 के और भी मरीज भर्ती हैं और उन्हें इससे असुविधा नहीं होनी चाहिए। हमारे अधिकारी अस्पताल के बाहर तैनात हैं और किसी को वहां एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जा रही।’’ जुहू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता के बंगलों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है, क्योंकि लोग वहां एकत्र होने की कोशिश कर सकते हैं। अमिताभ और अभिषेक ने शनिवार को कहा था कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ 77 साल के हैं और अभिषेक 44 वर्ष के हैं। (भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच