लाइव न्यूज़ :

'सिंबा' की रिलीज के पहले रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, 'लगता है इससे डर'

By भाषा | Updated: December 22, 2018 13:05 IST

रोहित शेट्टी को बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करने वाली, भव्य फिल्में बनाकर लोगों का मनोरंजन करने का फॉर्मूला मिल गया है और वह छोटी फिल्में नहीं बनाना चाहते

Open in App

रोहित शेट्टी को बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करने वाली, भव्य फिल्में बनाकर लोगों का मनोरंजन करने का फॉर्मूला मिल गया है और वह छोटी फिल्में नहीं बनाना चाहते क्योंकि उन्हें कुछ नया करने से डर लगता है। कॉमेडी और एक्शन फिल्म की अपनी भव्य शैली के लिए पहचाने जाने वाले रोहित ने कहा कि यह अनुचित होगा अगर कल वह ‘‘सिर्फ कुछ साबित करने के लिए’’ कोई छोटी फिल्म बनाने का फैसला करे।

रोहित ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘नए-नए प्रयोग करने में डर लगता है। मैं अपने दर्शकों के साथ धोखा नहीं करना चाहता। जब वे मेरी फिल्मों के लिए आते हैं तो वे जानते हैं कि इसमें गाने, ‘डायलॉग बाजी’, एक्शन और कॉमेडी होगी। कल अगर मैं सिर्फ कुछ साबित करने के लिए कोई छोटी फिल्म बनाऊं तो मैं नहीं चाहता कि दर्शक यह सोचें कि ‘ओह, हमने इसे देखने के लिए पैसा खर्च नहीं किया।’ मैं बस इसे लेकर चिंतित रहता हूं।’’ 

‘‘गोलमाल’’ और ‘‘सिंघम’’ जैसी हिट फिल्में देने वाले शेट्टी ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि अगर मैं छोटी फिल्म बनाऊंगा तो वह उतनी सफल या बड़ी साबित नहीं होगी, जो कि ठीक है। लेकिन मैं किसी को गुमराह नहीं करना चाहता और मेरे ऊपर पैसा खर्च नहीं होने देना चाहता।’’ 

बेशक रोहित के हाथ एक हिट फॉर्मूला लगा गया है लेकिन उनका कहना है कि निश्चित तौर पर सीटी बजाने वाली कमर्शियल फिल्म बनाने के पीछे काफी मेहनत होती है। 

उन्होंने कहा, ‘‘एक कमरे में कोई महान फिल्म बनाना आसाना है लेकिन सड़क पर एक्शन की शूटिंग कर रहे 1800-2000 लोगों के साथ फिल्म बनाना खासी मेहनत का काम है। यह दुखद है कि कमर्शियल सिनेमा को कमतर आंका जाता है। इसमें काफी मेहनत लगती है।’’ रोहित 28 दिसंबर को रिलीज हो रही अपनी आगामी फिल्म ‘‘सिम्बा’’ के लिए तैयार हैं और वह जानते हैं कि उनसे लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

टॅग्स :रोहित शेट्टीस‍िंबा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस का एक्शन, 4 लोग हिरासत में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?