लाइव न्यूज़ :

Aditya Singh Rajput Death: आदित्य की माँ ने दर्ज कराए बयान, पुलिस ने अभिनेता के नौकर, निजी डॉक्टर और चौकीदार का भी लिया स्टेटमेंट

By अनिल शर्मा | Updated: May 23, 2023 13:46 IST

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार बताया कि हमें राजपूत की मौत को लेकर अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि 33 वर्षीय राजपूत की पिछले कुछ दिनों से कथित रूप से तबीयत ठीक नहीं थीआदित्य सोमवार दोपहर ओशिवारा इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में गिर पड़े थे।

मुंबईः अभिनेता, मॉडल एवं कास्टिंग निर्देशक आदित्य सिंह राजपूत के मौत मामले में ओशिवारा पुलिस ने तीन लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि आदित्य के नौकर, निजी डॉक्टर और चौकीदार के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। आदित्य सिंह राजपूत सोमवार अंधेरी में स्थित अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में मृत मिले थे। आदित्य की माँ भी दिल्ली से मुंबई पहुंच चुकी हैं।

पुलिस ने बताया कि अभिनेता की माँ के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। मुंबई की ओशिवारा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि आदित्य सिंह का पोस्टमॉर्टम आज सुबह करीब 11 बजे किया जाएगा । इसके बाद परिवार की सहमति से आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

33 वर्षीय राजपूत की पिछले कुछ दिनों से कथित रूप से तबीयत ठीक नहीं थी और वह सोमवार दोपहर ओशिवारा इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में गिर पड़े। उन्होंने बताया कि अभिनेता की घरेलू सहायिका ने उन्हें जमीन पर पड़े देखा और इमारत के सुरक्षा गार्ड को सूचित किया जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार बताया कि हमें राजपूत की मौत को लेकर अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।” राजपूत ने रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ में हिस्सा लिया था और ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारटेलीविजन इंडस्ट्रीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!