लाइव न्यूज़ :

रिलीज होने के तीन महीने बाद भी कम नहीं हुआ है 'मलंग' का जादू, अब नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है फिल्म

By अमित कुमार | Updated: May 18, 2020 15:42 IST

आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से मलंग का पोस्टर शेयर कर बताया था कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बीच मलंग को नेटफ्लिक्स पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।इसी साल 7 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।

आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की फिल्म मंगल एक बार फिर चर्चा में है। जबरदस्त एक्शन, रोमांस और ड्रामा से सजी इस फिल्म को फैंस जमकर देख रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के इतने दिन बाद भी इसका जादू कम नहीं हुआ है। लोग लगातार इस फिल्म को देख रहे हैं और इसके बारे में बात कर रहे हैं। लॉकडाउन के बीच मलंग को नेटफ्लिक्स पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इतना ही नहीं यह फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड भी कर रही है। 

आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से मलंग का पोस्टर शेयर कर बताया था कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है। इसी साल 7 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। कहानी की बात करें तो पूरी फिल्म चार किरदारों पर घूमती नजर आती है। फिल्म में सस्पेंस को बहुत की खूबसूरती के साथ पेश किया गया है। फिल्म रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गई थी। मंगल फिल्म की कहानी को फैंस अभी भी खासा पसंद कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी 

गोवा की ट्रिप में अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) एक खूबसूरत लड़की सारा (दिशा पाटनी) से मिलता है। अद्वैत चुप रहने वाला लड़का है जबकि सारा लंदन से आई एक मस्तमौला लड़की है। सारा पहली बार इंडिया आई है और वह तुरंत ही अद्वैत की तरफ आकर्षित हो जाती है। सब कुछ ठीक था लेकिन अचानक ही इनकी जिंदगी में बहुत सारी घटनाएं घटती हैं।अद्वैत से, जो एक के बाद एक हत्याएं कर रहा है। उसे पकड़ने की कोशिश में लगे हैं दो पुलिस अधिकारी यानी अंजनी अगाशे (अनिल कपूर) और माइकल (कुणाल खेमू)।

अंजनी एक ऐसा अधिकारी है जो मुजरिमों को कानूनी प्रक्रिया के जरिए सजा दिलवाने की जगह उनका एनकाउंटर करने में यकीन रखता है। वहीं माइकल की छवि एक शालीन पुलिस अधिकारी की है। फिल्म में एक वक्त ऐसा आता है जब इन चारों की जिंदगी के तार एक दूसरे से जुड़ जाते हैं। एली एबराम भी फिल्म में एक खास भूमिका में हैं। शाद रंधावा जो मोहित सूरी की 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, इस फिल्म में भी हैं। फिल्म में आगे क्या होगा इसके लिए आपको थिएटर में फिल्म देखनी होगी।

टॅग्स :मलंगनेटफ्लिक्सआदित्य रॉय कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!