लाइव न्यूज़ :

बढ़ सकती है आदित्य नारायण की मुश्किलें, सड़क हादसे में घायल ऑटो चालक की हालत नाजुक

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 26, 2018 17:56 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में भर्ती ऑटो चालक की हालत नाजुक है जो न कुछ बोल पा रहा है न किसी को पहचान पा रहा है।

Open in App

मुंबई, 26 मार्च। मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे सिंगर आदित्य नारायण की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है। बीती 12 मार्च को आदित्य ने मुंबई में अपनी कार से जिस ऑटो चालक को टक्कर मारी थी उसकी हालत पहले से गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में भर्ती ऑटो चालक की हालत नाजुक है जो न कुछ बोल पा रहा है न किसी को पहचान पा रहा है। करीब दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी उस ऑटो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं उदित नारायण ने अपने बेटे की गलती के लिए माफी मांगी है और इसकी भरपाई करने का वादा किया है। पीड़ित शख्स को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल का पूरा खर्च उदित नारायण उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि बीती 12 मार्च को आदित्य नारायण ने अपनी कार से एक ऑटो को टक्कर मार दी थी जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आदित्य पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 338 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था। 

पुलिस ने 10 हजार रुपये के जुर्माने के बाद आदित्य को जमानत पर रिहा कर दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आदित्य ने अपनी कार से सड़क से गुजर रहे एक रिक्शा वाले को टक्कर मार दी थी जिससे वह घायल हो गया था। 

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल