लाइव न्यूज़ :

दुखद: नर्स बनकर कोरोना मरीजों की जान बचाने वाली एक्ट्रेस हुई लकवे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

By अमित कुमार | Updated: December 12, 2020 15:03 IST

खुद की परवाह किए बगैर कोरोना मरीजों की देख-रेख करने वाली एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को पैरालिसिस का अटैक आया है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के किंग शाहरुख खान संग फिल्म कर चुकी एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा अस्पताल में भर्ती हैं। इंस्टाग्राम पर शिखा की एक फोटो पोस्ट की गई है जिसमें वह अस्पताल की बैड पर नजर आ रही हैं। शिखा के मैनेजर अश्विनी शुक्ल ने बताया कि एक्ट्रेस को पैरालिसिस का अटैक आया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के बीच नर्स बनकर लंबे समय तक उनकी सेवा करती रही। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान संग शिखा 'फैन' फिल्म मे बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। लोगों की सेवा करने वाली शिखा इन दिनों खुद अस्पताल में भर्ती हैं। शिखा को गुरुवार को पैरालिसिस का अटैक आ गया। 

पैरालिसिस के चलते शिखा मल्होत्रा के शरीर के दाएं हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है। शिखा के मैनेजर अश्विनी शुक्ल ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की। अश्विनी शुक्ल ने इंस्टाग्राम पर शिखा की एक फोटो पोस्ट करते हुए बताया है कि शिखा मल्होत्रा एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हैं। अश्विनी के इस पोस्ट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

अश्विनी ने लिखा कि शिखा मल्होत्रा एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना वायरस से जंग जीतने के एक महीने बाद 10 दिसंबर को देर रात उन्हें पैरालिसिस अटैक आया, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बात करने में पूर्णतया असक्षम हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। बता दें कि शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। 

एक्टिंग की वजह से वह नर्सिंग का कोर्स पूरा नहीं कर सकीं थी। ऐसे में उन्होंने अब देश की मौजूदा हालात को देखते हुए कोरोना से संक्रमित लोगों की देख-रेख करने का फैसला किया था। वह इस समय मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेव ट्रॉमा हॉस्पिटल में वालंटियर नर्स के रूप में काम कर रही थीं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!