लाइव न्यूज़ :

मां बनीं साक्षी तंवर, इंस्टाग्राम पर शेयर की बेटी के साथ की दिल छू जाने वाली फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2018 08:36 IST

साक्षी ने एक बेटी को गोद लिया है। दरअसल साक्षी ने हाल ही में दित्या नाम की एक बच्ची को गोद लिया है।

Open in App

एकता कपूर के चर्चित सीरियल ‘कहानी घर घर की’ से फैंस के दिलों में घर करने वाली साक्षी तंवर ने अब तक शादी नहीं की है। साक्षी एक से एक नायाब किरदारों से फैंस को अपनी तरफ खींच चुकी हैं। ऐसे में अब साक्षी ने एक बेटी को गोद लिया है। दरअसल साक्षी ने हाल ही में दित्या नाम की एक बच्ची को गोद लिया है।

इस बात जानाकारी सोशल मीडिया पर खुद साक्षी  ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दित्या के साथ की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर साझा किया है। इस तस्वीर में साक्षी ने दित्या को गोद में लिया हुआ है। इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘अपने माता पिता और दोस्तों के सपोर्ट से मैंने एक बच्ची को गोद लिया है, जोकि जल्द ही 9 महीने की होने वाली है। मुझे सभी के साथ अपनी खुशी को बांटते हुए काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

उन्होंने आगे लिखा है कि ये मेरी जिंदगी का सबसे खास पल है। मैं और मेरा परिवार दित्या को पाकर काफी खुश है और वह मेरी हर एक प्रार्थना का जवाब है। मेरी जिंदगी में वो आई और उसे पाकर मैं धन्य हो गई। ऐसे में साक्षी के इस कदम की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। हर कोई उनको मां बनने के लिए जमकर बधाई दे रहा है।

छोटे पर्दे के अलावा साक्षी ने बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय का लोहा मजवाया है। हर कोई उनको फैन है। वहीं,  बात की जाए साक्षी के डिजिटल सफर की तो वह ‘करले तू भी मोहब्बत’ में नजर आ चुकी है। इस बेव सीरीज में साक्षी राम कपूर के साथ दिखी थी।

टॅग्स :साक्षी तंवरबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?