लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस राशि खन्ना आज मना रही अपना जन्मदिन, क्रिकेटर बुमराह के साथ जुड़ चुका है नाम

By वैशाली कुमारी | Updated: November 30, 2021 13:54 IST

जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे से करियर की शुरुआत करने वाली राशि खन्ना अपने प्रोफशनल और पर्सनल दोनों लाइफ के लिए चर्चा में रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राशि खन्ना अब अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज रुद्रा: द एज ऑफ डार्कनेस में नजर आने वाली हैंवेब सीरीज के जरिए राशि खन्ना अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस राशि खन्ना का आज 30 नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे से करियर की शुरुआत करने वाली राशि खन्ना अपने प्रोफशनल और पर्सनल दोनों लाइफ के लिए चर्चा में रहती हैं। राशि खन्ना का नाम एक वक्त टीम इंडिया के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह के साथ जुड़ चुका है। 

इंडियन क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह से नाम जुड़ने पर राशि ने कहा था जसप्रीत कौन हैं? मै जसप्रीत को नहीं जानती मैं केवल इतना जानती हूं कि वो एक इंडियन क्रिकेटर हैं। साथ में उन्होंने ये भी कहा कि मुझे दुख होता है जब आप बिना वजह किसी महिला का दूसरे के साथ रिश्ता जोड़ देते हैं। हालाकि मीडिया में इस तरह की खबरें खासा चर्चित थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बाद में राशि और बुमराह ने इसको सिरे से खारिज कर दिया।

खन्ना ने अपने शुरुआती फिल्म में ही काफी बोल्ड सीन दिए थे जिससे उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था। बॉलीवुड में कम संभावनाओं के चलते उन्होंने साउथ का रुख किया। राशि साल 2014 में तेलुगु फिल्म 'उहालु गुसागुसालदे' में नजर आई थीं, इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। साल 2015 में वह एक्टर रवि तेजा के ऑपोसिट 'बेंगल टाइगर' में नजर आई थीं। उन्होंने 'इमैका नोदिएगल', 'अयोग्य', 'राजा द ग्रेट' जैसी साउथ की फिल्मों में काम किया है। राशि की कुछ फिल्में कतार में हैं जिन्हें रिलीज का इंतजार है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राशि खन्ना अब अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज रुद्रा: द एज ऑफ डार्कनेस में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज के जरिए राशि खन्ना अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज को राशि का बॉलीवुड में कमबैक माना जा रहा है अब देखना ये है कि इससे राशि को कितनी सफलता मिलती है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम