लाइव न्यूज़ :

बुरे वक्त में सलमान खान से मिलने पहुंची प्रीति जिंटा, सेंट्रल जेल में हुई मुलाकात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2018 15:25 IST

जोधपुर कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की जमानत अर्जी को कल तक के लिए टाल दिया है। काला हिरण केस में कोर्ट ने उनको दोषी करार दिया है।

Open in App

जोधपुर, 6 अप्रैल: जोधपुर कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की जमानत अर्जी को कल तक के लिए टाल दिया है। काला हिरण केस में कोर्ट ने उनको दोषी करार दिया है। ऐसे में अब सलमान की बेल पर शनिवार को सुनवाई होगी। जिस कारण से सलमान को आज भी जेल में रहना पड़ेगा।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुछ लेते क्यों नहीं? सलमान ही नहीं सैफ व तब्बू भी मुसलमान हैं फिर भी वो बरी हो गए

ऐसे में उनसे मिलने अभिनेत्री प्रीति जिंटा जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचीं। जोधुपर सेंट्रल जेल में बंद सलमान खान से मिलने के लिए शुक्रवार सुबह प्रीति जिंटा पहुंची थी। इस दौरान प्रीति ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इतना ही नहीं वह कैमरों से बचकर सीधे जेल से निकलकर अपनी गाड़ी से होटल ​के लिए रवाना हो गई।सलमान के इस बुरे समय में उनसे जेल में मिलने वाली वह पहली सेलेब हैं।

कहा जा रहा है कि दोनों के बीच जोधपुर सेंट्रल जेल में बातचीत हुई। सलमान खान की सजा पर कई बी-टाउन सेलेब्स ने दुख जताया है, सभी स्टार्स सलमान खान को सपोर्ट कर रहे हैं।

सलमान खान को हुई जेल पर इस अभिनेत्री ने कुछ इस अंदाज में जताई खुशी

 प्रीति जिंटा और सलमान खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। सलमान खान और प्रीति जिंटा ने ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘जानेमन’, ‘हीरोज’ और ‘हर दिल जो प्‍यार करेगा’ जैसी फिल्‍मों में साथ में काम किया है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी अब तक सलमान खान के परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?