लाइव न्यूज़ :

रामायण में राजा दशरथ के साथ इस सीन को करने के बाद घंटों रोई थीं कैकेयी, जानिए पूरी कहानी

By अमित कुमार | Updated: April 5, 2020 12:17 IST

'रामायण' को अब भी लोगों से वहीं प्यार मिल रहा है जो सालों पहले मिला करता था। इसी बीच 'रामायण' में कैकेयी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस पद्मा खन्ना से जुड़ा एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पुराने शोज को दोबारा टीवी पर प्रसारित कर रहा है।रामायण' से जो पहचान उन्हें मिली थी वो पहचान पद्मा खन्ना फिल्मों में बरकरार नहीं रख पाई। 

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। वहीं लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पुराने शोज को दोबारा टीवी पर प्रसारित कर रहा है। रामानंद सागर की धारावाहिक 'रामायण' एक बार फिर टीआरपी के मामले को सबको पछाड़ते हुए सबसे आगे निकल गई है। 

'रामायण' को अब भी लोगों से वहीं प्यार मिल रहा है जो सालों पहले मिला करता था। इसी बीच 'रामायण' में कैकेयी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस पद्मा खन्ना से जुड़ा एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल,  टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में पद्मा खन्ना ने बताया था कि कैसे एक सीन को करने के बाद वह कई घंटों तक रोती रह गई थीं। 

उन्होंने कहा, ''रामायण' का कोप-भवन वाले सीन को करने के लिए मैंने काफी प्रैक्टिस की थी। सभी लोगों ने पूरी तैयारियां कर ली थी। यह सीन बेहद इमोशनल होने वाला था, लिहाजा मुझे भी नहीं पता था कि इसे करने के बाद मेरी क्या हालत होने वाली है। राजा दशरथ से नाराज होकर मुझे कोप भवन में जाकर रोना था। सीन को परफेक्ट बनाने के लिए मैंने इसकी तैयारियां भी खूब की थी।'

उन्होंने आगे कहा, 'इस सीन को करने के बाद मैं इतनी भावुक हो गई कि अपने आंसू रोक नहीं पाई।' बता दें कि पद्मा खन्ना इन दिनों बॉलीवुड से दूर हैं और एक डांस अकेडमी चलाती हैं। 'रामायण' से जो पहचान उन्हें मिली थी वो पहचान वो फिल्मों में बरकरार नहीं रख पाई। 

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!