नई दिल्ली, 10 मई 2018ः सोनम कपूर और आनंद आहूजा की हाई प्रोफाइल शादी के बाद एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी शादी कर ली है। गुरुवार को फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर इसका खुलासा किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी प्यारी और खास दोस्त नेहा धूपिया ने जेंटलमैन अंगद बेदी से शादी कर ली है। उन्होंने बेपनाह प्यार और शुभकामनाएँ'। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने दिल्ली के किसी गुरुद्वारे में शादी की है। शादी की पहली तस्वीर में नेहा धूपिया गुलाबी रंग का लहंगा और अंगद बेदी सफेद शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। (सोनम कपूर की शादी की पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक कीजिए)
नेहा धूपिया ने भी अपनी शादी की जानकारी ट्वीट की है। उन्होंने लिखा, 'आज मैंने जीवन का सबसे अच्छा फैसला किया है। मैंने अपने पुराने दोस्त... हसबैंड से शादी कर ली है।' बता दें कि अंगद बेदी भी फिल्म एक्टर हैं। उन्होंने 'फालतू' फिल्म से डेब्यू किया था। उन्होंने हाल ही में सलमान खान के साथ 'टाइगर ज़िंदा है' फिल्म में काम किया था।
यह भी पढ़ेंः- बॉलीवुड एक्टर और टीवी होस्ट हैं नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी, आखिरी फिल्म रही है सुपरहिट
अंगद बेदी ने नेहा के ट्वीट का उन्हीं के अंदाज में रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, 'Best friend.. now wife!! Well Hello there mrs BEDI!!!'
लोकमत न्यूज की तरफ से नेहा धूपिया और अंगद बेदी को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं!
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें