लाइव न्यूज़ :

200 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री लीना गिरफ्तार, जैकलीन भी हुईं हैं इसकी शिकार

By अनिल शर्मा | Updated: September 6, 2021 08:34 IST

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक रैनबैक्सी के एक अन्य पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह को भी चंद्रशेखर ने धोखा दिया था। सुकेश जपना सिंह से केंद्रीय कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के रूप में मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देसुकेश चंद्रशेखर की पार्टनर व अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया गया हैइस धोखाधड़ी में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भी अपना निशाना बनाया गया

दिल्लीः दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को 200 करोड़ के धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में मिलियनेयर कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर की पार्टनर व अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर्स शिविंदर और मलविंदर सिंह की पत्नियों को भी ठगने के साथ-साथ कथित तौर पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भी अपना निशाना बनाया।

 पुलिस ने लीना से घंटों पूछताछ की। लीना तेलुगु और तमिल फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने वाली अपकमिंग एक्टर रह चुकी हैं। एआईडीएमके का चुनाव चिह्न दिलवाने के आरोप में सुकेश चंद्रशेखर अब तक तिहाड़ जेल में बंद था। उस पर आरोप है कि जेल के अंदर रहकर ही रेलिगेयर कंपनी के प्रमोटर मलविंदर और शिविंदर सिंह की पत्नियों से एक ऐसी डील की, जिसमें दावा किया कि उनके मलविंदर और शिविंदर सिंह को तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर निकलवा देगा। उसके लिए करोड़ो रुपये की ठगी की।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक रैनबैक्सी के एक अन्य पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह को भी चंद्रशेखर ने धोखा दिया था। सुकेश जपना सिंह से केंद्रीय कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के रूप में मिला था। मामले में अब तक कम से कम दो प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। मनी कंट्रोल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, दिल्ली की एक अदालत ने 4 सितंबर को चंद्रशेखर को 16 दिन की पुलिस हिरासत में भाजा था। इसके एक दिन बाद ही यह घटनाक्रम सामने आया है। चंद्रशेखर, जो एक कथित ठग है, चुनाव आयोग रिश्वत मामले सहित 21 मामलों में आरोपी है।

सुकेश कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगने का काम कर रहा है। बेंगलुरु से अपने काले धंधों की शुरुआत करने वाला सुकेश चेन्नई पहुंचा तो वहां से कई शहरों के अमीर लोगों को ठगने का काम किया। उसे बालाजी के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक खुद के राजनेता का रिश्तेदार बताकर उसने 100 से ज्यादा लोगों से 75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!