लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री अलंकृता को चंडीगढ़ में किराए के मकान में बनाया गया बंधक, चाकू की नोंक पर हुई लूटपाट

By अनिल शर्मा | Updated: September 8, 2021 12:54 IST

फिल्म अभिनेत्री अलंकृता सहाय के घर में घुसे तीन लुटेरों ने चाकू दिखाकर साढ़े छह लाख रुपये लूट लिए और बालकनी के रास्ते कूदकर फरार हो गए। घटना को लेकर एसपी (सिटी) केतन बंसल ने कहा, "पीड़िता घर में अकेली थीं। लुटेरे जबरन घुसे और चाकू की नोंक पर उनसे लूटपाट की...

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म अभिनेत्री अलंकृता सहाय के घर में घुसे तीन लुटेरों ने चाकू दिखाकर साढ़े छह लाख रुपये लूट लिएलूटपाट के बाद लूटेरे बालकनी के रास्ते कूदकर फरार हो गए

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में तीन अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने मंगलवार की दोपहर अभिनेत्री अलंकृता सहाय (Alankrita Ssahai) को किराए के मकान में बंधक बनाकर उनसे ₹6.50 लाख लूट लिए। एसपी (सिटी) केतन बंसल ने इस घटना की जानकारी दी है। 

फिल्म अभिनेत्री अलंकृता सहाय के घर में घुसे तीन लुटेरों ने चाकू दिखाकर साढ़े छह लाख रुपये लूट लिए और बालकनी के रास्ते कूदकर फरार हो गए। घटना को लेकर एसपी (सिटी) केतन बंसल ने कहा, "पीड़िता घर में अकेली थीं। लुटेरे जबरन घुसे और चाकू की नोंक पर उनसे लूटपाट की। हमने मामला दर्ज कर लिया है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक लुटेरों ने अलंकृता सहाय से एटीएम कार्ड भी छीने थे। उसका पासवर्ड लिए और उनमें से एक युवक नजदीकी मार्केट जाकर एटीएम से 50 हजार रुपये निकाल लाया। आरोपियों के चंगुल से बचने के लिए अलंकृता ने अपने आपको बाथरूम में बंद कर लिया था। लुटेरे इतने बेखौफ थे कि दो घंटे तक घर में रहे। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-27 की एक कोठी में हुई। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कौन हैं अलंकृता सहाय?

अलंकृता सहाय एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जो मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। वह एक महीने पहले ही चंडीगढ़ में शिफ्ट हुई हैं। साल 2014 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीत चुकीं अलंकृता पंजाबी म्यूजिक वीडियो में अभिनय के सिलसिले में चंडीगढ़ आई हुईं थीं जबकि माता-पिता दिल्ली में ही हैं।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 उनके कमरे में मास्क पहने तीन युवक घुस आए। उनके हाथों में चाकू था। युवकों ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया और सारा सामान देने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि जो भी है दे दो वरना अंजाम बुरा होगा। अलंकृता ने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी लगातार उन्हें धमकी देते रहे। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!