लाइव न्यूज़ :

Scam 1992 के बाद फिर साथ आ रहे प्रतीक गांधी और खुशाली कुमार, हंसल मेहता के फैमिली ड्रामा में आएंगे नजर

By वैशाली कुमारी | Updated: August 10, 2021 14:39 IST

1992 के घोटाले पर आधारित फिल्म के बाद एक बार फिर प्रतीक गांधी और हंसल मेहता साथ आ रहे हैं, फिल्म का प्रोडक्शन टी सीरीज के बैनर तले किया जाएगा जिसकी सूचना मंगलवार को सोशल मीडिया पर की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे1992 के घोटाले पर आधारित फिल्म के बाद एक बार फिर प्रतीक गांधी और हंसल मेहता साथ आ रहे हैंभूषण कुमार और शैलेश आर सिंह फिल्म सिमरन के बाद फिर से साथ आ रहे हैंफिल्म में प्रतीक गांधी के साथ दिवंगत गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार भी नजर आएंगी

स्कैम 1992 में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को  प्रभावित करने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी और हंसल मेहता एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाले हैं। स्कैम 1992 में उनके द्वारा निभाया किरदार दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना चुका है। प्रतीक गांधी अब भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह एक पारिवारिक ड्रामा आधारित फिल्म है जिसकी कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की है। फिल्म को बोस डेड ऑर अलाइव के निर्देशक पुलकित द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

1992 के घोटाले पर आधारित फिल्म के बाद एक बार फिर प्रतीक गांधी और हंसल मेहता साथ आ रहे हैं, फिल्म का प्रोडक्शन टी सीरीज के बैनर तले किया जाएगा जिसकी सूचना मंगलवार को सोशल मीडिया पर की गई है। फिल्म में प्रतीक गांधी के साथ दिवंगत गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार भी नजर आएंगी। अभिनेता प्रतीक ने हाल ही में आर माधवन और अपारशक्ति खुराना के साथ एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की शूटिंग पूरी की है।

भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह फिल्म सिमरन के बाद फिर से साथ आ रहे हैं , फिल्म में कंगना रनौत ने अभिनय किया था। फिल्म हंसल मेहता द्वारा निर्देशित थी। हंसल मेहता सनी कौशल और नुसरत भरुचा अभिनीत आगामी रिलीज हुड़दंग के लिए भी साथ काम करेंगे।

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक पुलकित कहते हैं, कहानी एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से है और उसकी समस्याओं को दिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि, "यह फिल्म मेरे बहुत करीब है। यह कहनी अपनी जमीन वापस पाने के लिए एक आम आदमी के संघर्ष की कहानी है।" 

बैंकरोलिंग के बारे में निर्माता भूषण कुमार ने कहा, "इस फिल्म की कहानी सरल और वास्तविक है। यह फिल्म हमारे देश के लाखों करोड़ों लोगों के लिए उनकी आवाज बनेगी।  मुझे खुशी है कि शैलेश, हंसल मेहता और मैं इस तरह के एक दिलचस्प मुद्दे पर आपसी सहयोग से एक ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म 18 अगस्त को फ्लोर पर आएगी।

टॅग्स :हंसल मेहताबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!