लाइव न्यूज़ :

फिल्म शोले के मशहूर एक्टर 'कालिया' का निधन, 300 से अधिक फिल्मों में विजू खोटे ने किया था काम

By धीरज पाल | Updated: September 30, 2019 10:31 IST

Actor Viju Khote Death (विजू खोटे डेथ): एक्टर विजू खोटे ने 1964 में मराठी फिल्म 'या मालक' में सिल्वर स्क्रीन से अपने करियर की शुरुआत की। इसक बाद उन्होंने शोले, क़ुर्बानी, करज, नगीना, कयामत से कयामत तक और अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

Open in App
ठळक मुद्देविजू खोटे ने 300 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ अन्य फिल्मों में गोलमाल 3 (2010), आतिथि तुम कब जाओगे (2010) और अजब प्रेम की गजब कहानी (2009) शामिल हैं।

भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म 'शोले' में कालिया का किरदान निभाने वाले एक्टर विजू खोटे का 78 साल में निधन हो गया। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजू खोटे ने मुंबई के गांवदेवी इलाके स्थित अपने पुराने घर में अंतिम सांस ली। 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विजू खोटे ने 1964 में आई मराठी फिल्म या मालक में सिल्वर स्क्रीन की शुरुआत करने के बाद उन्होंने शोले, क़ुर्बानी, करज, नगीना, कयामत से कयामत तक और अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

विजू खोटे को फिल्म 'शोले' में उनकी छोटी भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है जिसमें उन्होंने अमजद खान ने गब्बर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में 'कालिया' का किरदार निभा रहे विजू खोटे का एक डॉयलॉग बेहद ही फेमस हुआ- 'सरदार मैने आपका नमक खाया है' 

शोले में 'कालिया' के बाद फिल्मअंदाज अपना अपना में विजू खोटे का किरदार भुमिका में नजर आएं। जिसका नाम रॉबर्ट था। इस फिल्म में इनका एक डॉयलॉग फेमस हुआ- 'गलती से मिस्टेक हो गया'। 

विजू खोटे ने 300 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा लो मराठी थिएटर में भी सक्रिय थे। विजू को आखिरी बार 2018 में फिल्म जाने क्यूं दे यारों में देखा गया था। उनकी कुछ अन्य फिल्मों में गोलमाल 3 (2010), आतिथि तुम कब जाओगे (2010) और अजब प्रेम की गजब कहानी (2009) शामिल हैं।

 

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच