लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, लड़ी थीं लोकसभा चुनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 10, 2019 15:09 IST

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अब अपना इस्तीफा दे दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एक्ट्रेस ने लोकसभा चुनाव के समय पार्टी का दामन थामा था।

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एक्ट्रेस ने लोकसभा चुनाव के समय पार्टी का दामन थामा था। अब उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

उन्होंने कहा है कि  मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं'

उर्मिला मातोंडकर को नॉर्थ मुंबई से चुनाव लड़ाया गया था। कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार चुना था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।उन्हें बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने 4.6 लाख वोटों ने हराया था।

उन्होंने कई हिट फिल्में की हैं। फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आईं थीं।

जब कांग्रेस में हुईं थी शामिल

पार्टी में शामिल होने के बाद वह मीडिया से भी रुबरु हुई थी।  वह कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के साथ मीडिया के सामने आईं थीं। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह कांग्रेस का हिस्सा हो गई हैं मैं कहीं नहीं जाने वाली यहीं हूं। उर्मिला के पार्टी में शामिल होने के बहुत दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब देखना होगा कि पार्टी उनको किस टिकट से मैदान में उतारती है।

टॅग्स :उर्मिला मार्तोडकरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?