लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना के साथ काम कर चुका ये एक्टर ये झेल रहा है आर्थिक तंगी, ठेले पर सामान बेचने पर है मजबूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 19, 2020 13:31 IST

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल (Dream Girl) और फिल्म सोनचिड़िया (Sonchiriya) में नजर आए एक्टर सोलंकी दिवाकर (Solanki Diwakar) परिवार को पालने के लिए दिल्ली की सड़कों में फल बेच रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देअब एक बार फिर से देश में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ काम कर चुके एक एक्टर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं

देश में कोरोना वायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या मंगलवार (19 मई) को एक लाख (1,00,000) के पार चली गई है। देश में कोरोना पॉजिटिव मामले 1,01,139 हो गए हैं। वहीं  मरने वालों की संख्या 3163 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4970 मामले सामने आए हैं और 134 मौतें हुई हैं। देश में 58,802 एक्टिव केस हैं। 39,173 लोग कोविड-19 से अब-तक ठीक हो चुके हैं।

ऐसे में अब एक बार फिर से देश में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। तो अब लोगों के लिए आर्थिक परेशानी सबसे बड़ी समस्या बन गई हैं। बॉलीवुड  भी इससे अछूता नहीं है। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ काम कर चुके एक एक्टर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। परिवार का पेट पालने के लिए वो देश की राजधानी दिल्ली में फल बेचने को मजबूर हैं।

ड्रीम गर्ल और सोनचिड़िया जैसी फिल्म में नजर आ चुके सोलंकी दिवाकर को लोग भले नहीं जानते हों, लेकिन एक्टर ने दोनों की फिल्मों में अपने छोटे से रोल से आश्चर्यचकित किया था। ऐसे में लॉकडाउन के कारण एक्टर इन दिनों परेशानी को झेल रहा है और सड़क पर ठेले पर फल बेचने को मजबूर है।

दरअसल लॉकडाउन के कारण दिनों फिल्मों की शूटिंग नहीं हो रही है, जिस कारण से एक्टर  को घर चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।. एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन की वजह से मुझे अपनी और अपने परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना है। मुझे मकान का किराया देना है और अपने परिवार का पेट भी पालना है। इसलिए मैंने फिर से फल बेचना शुरू कर दिया 

एक्टर ने कहा है कि फिल्म की शूटिंग पोस्टपोन हो गई है और अपनी अगली फिल्म में ऋषि कपूर के साथ एक छोटा सा रोल करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से न केवल शूटिंग रुक गई बल्कि वो भी दुनिया को अलविदा कह गए। सोलंकी ने कहा कि उन्हें इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि वो उनके साथ अभिनय नहीं कर पाए।

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!