लाइव न्यूज़ :

फिल्मों के लिए 'पैन इंडिया' अपमानजनक शब्द है, बोले अभिनेता सिद्धार्थ- इसका इस्तेमाल बंद होना चाहिए

By अनिल शर्मा | Updated: May 3, 2022 11:21 IST

सिद्धार्थ के अनुसार, 'पैन-इंडिया' टैग की कोई प्रासंगिकता नहीं है क्योंकि दक्षिण भारतीय सिनेमा दशकों से भाषाओं में फिल्में बना रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ ने कहा कि सभी फिल्मों के लिए भारतीय फिल्म शब्द का इस्तेमाल होना चाहिएअभिनेता ने कहा बॉलीवुड और हिंदी मीडिया मुझे 'साउथ एक्टर' कहता है, यह क्या है? मैं एक भारतीय अभिनेता हूं

मुंबईः दक्षिण भारतीय फिल्मों को देशभर में दर्शकों द्वारा मिल रही स्वीकृति के बाद 'पैन इंडिया' शब्द का इस्तेमाल जोरों पर है। हालांकि हिंदी सहित पांच भाषाओं में काम कर चुके अभिनेता सिद्धार्थ सूर्यनारायण ने क्षेत्रीय फिल्मों के लिए इस शब्द के इस्तेमाल को अपमानजनक बताया है। वहीं इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फिल्मों के लिए इस शब्द के इस्तेमाल को हास्यास्पद बताया।

सिद्धार्थ ने कहा कि "पैन-इंडियन एक बहुत ही अपमानजनक शब्द है क्योंकि इस शब्द का इस्तेमाल यह बताने के लिए किया जा रहा है कि क्षेत्रीय फिल्म में वे चीजें हैं जो भारतीय फिल्मों यानी बॉलीवुड में होती हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि आपको हिंदी फिल्मों के लिए किसी शब्द की जरूरत नहीं होती है लेकिन जब कोई क्षेत्रीय सिनेमा आता है तो उसे पैन इंडिया कहा जा रहे है, यह बकवास है। सिद्धार्थ ने कहा कि सभी फिल्में भारतीय फिल्में हैं।

वहीं इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि वह अपनी फिल्मों के लिए खुद डब करें। "यह मेरे करियर का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा रहा है।" रंग दे बसंती से अपने बॉलीवुड डेब्यू के साथ हिंदी बेल्ट में प्रशंसकों का दिल जीतने वाले दक्षिण के स्टार ने कहा, "करण सिंघानिया हिंदी भाषी चरित्र हैं, इसलिए मैंने हिंदी में बात की।"

सिद्धार्थ के अनुसार, 'पैन-इंडिया' टैग की कोई प्रासंगिकता नहीं है क्योंकि दक्षिण भारतीय सिनेमा दशकों से भाषाओं में फिल्में बना रहा है। सिद्धार्थ ने कहा कि “मेरे बॉस (मणिरत्नम) ने 30 साल पहले रोजा नाम की एक फिल्म बनाई थी। अगर वह अखिल भारतीय फिल्म नहीं है, तो मुझे नहीं पता कि ये लोग किस बारे में बात कर रहे हैं। अपने परिवार से रोजा या बॉम्बे के बारे में पूछें। इसे किसने बनाया तो वे कहेंगे मणिरत्नम। वे इसे पैन इंडिया नहीं कहेंगे। ऐसी फिल्मों को किसी टैग की जरूरत नहीं होती। वे सिर्फ अपने दर्शकों तक पहुंचते हैं।

सिद्धार्थ ने खुद को दक्षिण भारतीय अभिनेता बुलाए जाने पर भी आपत्ति जाहिर की। कहा कि मुझे लगता है कि हमें सिर्फ भारतीय फिल्मों के रूप में माना जाना चाहिए। 'पैन' शब्द हटाने की जरूरत है। बॉलीवुड और हिंदी मीडिया मुझे 'साउथ एक्टर' कहता है। इसका क्या मतलब है? मैं एक भारतीय अभिनेता हूं। मैं पिछले 20 सालों से यही कह रहा हूं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम