लाइव न्यूज़ :

वेंटिलेटर पर जिंदगी की आखिरी सांसे गिन रहा है अजय देवगन संग काम कर चुका यह एक्टर, लगाई मदद की गुहार

By अमित कुमार | Updated: December 4, 2020 10:07 IST

फिल्मों में काम करने वाले एक्टर शिवकुमार वर्मा इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। हालत इतनी खराब है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनके पास इलाज के पैसे तक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देशिव कुमार वर्मा ने 'हल्ला बोल' में अजय देवगन संग काम किया था। 'हल्ला बोल' के अलावा वह 'बाजी जिंदगी की' जैसी फिल्म और कई टीवी सीरियल में दिखाई दे चुके हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं और अपने इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।

साल 2020 में अब तक कई कलाकारों की बीमारी और खराब माली हालत वाली खबरें सामने आ चुकी हैं। अब कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आए अभिनेता शिवकुमार वर्मा क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से जूझने की खबर आई है। उनकी हालत इस समय गंभीर बताई जा रही है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) ने यह जानकारी दी है। 

सिंटा ने यह भी बताया कि अभिनेता को तत्काल आर्थिक मदद की जरूरत है। एसोसिएशन ने ट्विटर पर कहा कि अभिनेता को कोविड-19 होने की आशंका भी है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द पैसों की जरूरत है। सिंटा ने अपने ट्विटर पोस्ट में सलमान खान, अक्षय कुमार और विद्या बालन समेत अन्य फिल्मी सितारों को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई है। 

उन्होंने लिखा, ''तत्काल मदद की गुहार! सिंटा मेंबर शिवकुमार वर्मा सीओपीडी से पीडि़त हैं और उन्हें कोविड-19 की भी आशंका है। अस्पताल का खर्च उठाने के लिए उन्हें तत्काल पैसों की जरूरत है। हमारी आपसे विनम्र गुजारिश है कि आप से जो कुछ भी हो सके वो मदद करें।'' उन्होंने अभिनेता की फोटो के साथ उनकी बैंक डिटेल्स को भी ट्विटर पर शेयर किया है। शिवकुमार वर्मा 'बाजी जिंदगी की' और 'हल्ला बोल' सहित कई टीवी शो और फिल्म प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं।

टॅग्स :अजय देवगनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!