बड़ी खबर: हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे रजनीकांत की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती
By अमित कुमार | Published: December 25, 2020 01:48 PM2020-12-25T13:48:24+5:302020-12-25T14:22:48+5:30
साउथ और बॉलीवुड के स्टार रजनीकांत को हैदराबाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीकांत पिछले कुछ दिनों से एक फिल्म की शूटिंग में बिजी थे।
सुपरस्टार रजनीकांत से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में शूटिंग कर रहे रजनीकांत की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उनके ब्लडप्रेशर में लगातार उतार-चढ़ाव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल की देख-रेख में रजनीकांत का इलाज किया जा रहा है।
अपोलो अस्पताल ने कन्फर्म किया है कि उनके ब्लड प्रेशर में तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है। कुछ दिन पहले रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाथे' के सेट पर कई लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी क्योंकि इस फिल्म की क्रू के 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव थे। इसी के बाद रजनीकांत ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था।
रजनीकांत को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों का कोविड -19 पॉजिटिव रिजल्ट आया था। रजनीकांत का 22 दिसंबर को कोविड -19 जांच किया गया था जो कि नेगेटिव पाया गया। तब से, उन्होंने खुद को अलग कर लिया और क्वारंटीन में रहने लगे।
इसके बाद रजनीकांत के ब्लड प्रेशर में गंभीर उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहे थे। जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब तक उनका डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी अस्पताल में जांच और निगरानी की जाएगी।