लाइव न्यूज़ :

Sukesh Extortion Case: सुकेश रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस के सामने फिर पेश हुईं अभिनेत्री नोरा फतेही

By रुस्तम राणा | Updated: September 15, 2022 14:50 IST

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही से पूछताछ पिंकी ईरानी के साथ की जाएगी, जिसने कथित तौर पर अभिनेत्री को चंद्रशेखर से मिलवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक मामले में नोरा फतेही से पूछताछ पिंकी ईरानी के साथ की जाएगीपिंकी ईरानी ने ही कथित रूप से अभिनेत्री को चंद्रशेखर से मिलवाया थानोरा और फर्नांडीज को सुकेश ने लग्जरी कारें और दूसरे महंगे आइटम्स गिफ्ट किए थे

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही गुरुवार को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में जांच के लिए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुईं। यह दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने उन्हें मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए पूछताछ के लिए बुलाया है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में नोरा फतेही से पूछताछ पिंकी ईरानी के साथ की जाएगी, जिसने कथित तौर पर अभिनेत्री को चंद्रशेखर से मिलवाया था। इससे पहले बुधवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ मामले के संबंध में पूछताछ की गई थी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ईरानी और फतेही दोनों मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय में जांच में शामिल हुए हैं।

अधिकारी ने कहा, "पहले उनसे अलग-अलग पूछताछ की जाएगी और फिर एक-दूसरे का सामना किया जाएगा और एक साथ पूछताछ की जाएगी।" बता दें कि इससे पहले एजेंसी ने 2 सितंबर को फतेही से 6-7 घंटे तक पूछताछ की थी और उसका बयान दर्ज किया था। फतेही से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में पूछताछ की थी। 

पुलिस अधिकारी ने कहा "ईरानी द्वारा दिए गए बयानों में कुछ विरोधाभास हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है, हम ईरानी और नोरा दोनों का एक साथ सामना करते हैं। इसके अलावा, ईरानी पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेह है (फतेही को चंद्रशेखर से मिलाने में) इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम अनुत्तरित प्रश्न पूछते हैं और स्पष्टता चाहते हैं।"

चंद्रशेखर वर्तमान में जेल में है और उस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित विभिन्न लोगों को धोखा देने का आरोप है।

ईडी ने 17 अगस्त को चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फर्नांडीज को आरोपी के तौर पर नामजद करते हुए चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी के मुताबिक, फतेही और फर्नांडीज को चंद्रशेखर ने लग्जरी कारें और दूसरे महंगे आइटम्स गिफ्ट किए थे। 

टॅग्स :नोरा फतेहीजैकलीन फर्नांडीज़बॉलीवुड अभिनेत्रीदिल्ली पुलिसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?