लाइव न्यूज़ :

दीया मिर्जा के पति से अलग होने पर एक्टर ने साधा निशाना, कहा- तलाक सिर्फ़ इसलिए कि अब दिल भर गया, तो कुछ नया हो जाये!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 2, 2019 11:30 IST

कमाल अक्सर सोशल मीडिया के जरिए किसी ना किसी पर निशाना साधते ही रहते हैं। इस बार उनके निशाने पर आई हैं एक्ट्रेस दीया मिर्जा।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी बात बेवाकी से रखने के लिए कमाल आर खान को हर कोई जानता है।कमाल राजनीतिक सामाजिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं।

अपनी बात बेवाकी से रखने के लिए कमाल आर खान को हर कोई जानता है। कमाल राजनीतिक सामाजिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। कमाल अक्सर सोशल मीडिया के जरिए किसी ना किसी पर निशाना साधते ही रहते हैं। इस बार उनके निशाने पर आई हैं एक्ट्रेस दीया मिर्जा।

कमाल ने ट्वीट करके दिया मिर्जा पर कमेंट किया है। हालांकि उसने कहीं भी दीया का नाम अपने ट्वीट में नहीं लिया लेकिन साफ हो रहा था कि ये ट्वीट दिया के लिए ही था।

कमाल ने ट्वीट करके लिखा मुझे सेलेब्स के ऐसे बयान पसंद हैं!हमने अलग होने का फैसला किया है लेकिन हम अभी भी दोस्त हैं! और हम हमेशा एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान के साथ रहेंगे। ठीक है जी!तो तलाक़ किस बात के लिए लिया? मुद्दा तो बताओ? सिर्फ़ इसलिए कि अब दिल भर गया, तो कुछ नया हो जाये!

दरअसल हाल ही में बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स में से एक दीया मिर्जा ने साहिल संघा से अलग होने की बात को कंफर्म कर दिया है। पांच साल तक शादी के बंधन में बंधने के बाद दीया मिर्जा ने गुरुवार को पति साहिल से अलग होने की बात कही है। अपने सोशल मीडिया के माध्यम से एक्ट्रेस ने ये बात अपने फैंस तक पहुंचाई है। 

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दीया ने लिखा, '11 साल साथ रहने प्यार और जिंदगी के हर पहलू को शेयर करने के बाद अब हमने अलग होने का निर्णय लिया है, हमने म्युचली ये निर्णय लिया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक-दूसरे के लिए हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

टॅग्स :दीया मिर्ज़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीIC 814 Teaser Out: 188 यात्रियों के प्लेन हाईजैक की कहानी, नेटफ्लिक्स सीरीज में विजय वर्मा, दीया मिर्ज़ा और नसीरुद्दीन लीड रोल में..

बॉलीवुड चुस्कीबेटियों की उम्र की लड़कियों संग ऑनस्क्रीन रोमांस करने वाले अभिनेताओं पर बोलीं रत्ना पाठक शाह, कहा- यह शर्मिंदगी की बात है

बॉलीवुड चुस्कीBheed Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की भीड़' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की इतनी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'भीड़' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीBheed trailer: 'भीड़' में दर्ज है लॉकडाउन की भयावहता और आम आदमी के दर्द, जद्दोजहद की तस्वीरें, देखें ट्रेलर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?