लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन का असर: परिवार का पेट पालने के लिए सब्‍जी बेचने को मजबूर आमिर खान संग काम कर चुका यह एक्टर, संघर्ष को सलाम कर रहे लोग

By अमित कुमार | Updated: June 29, 2020 11:49 IST

टीवी शो जीनी और जू जू, लाइफ की ऐसी की तैसी में भी जावेद हैदर एक अहम रोल में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में बुरे दौर से गुजरने वाले कलाकारों की लिस्ट लंबी है।80 और 90 के दशक में फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके एक्टर जावेद हैदर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमिर खान की फिल्‍म 'गुलाम' में काम कर चुके जावेद हैदर इन दिनों परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी बेचने को मजबूर हैं।

कोरोना वायरस के कारण इन दिनों फिल्मों की शूटिंग नहीं हो रही है, जिस कारण कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब तीन महीने से लॉकडाउन के कारण सभी काम बंद है। ऐसे में छोटे-मोटे रोल करने वाले कलाकारों को गुजारा करने के लिए कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद चीजें अब धीरे-धीरे समान्य हो रही है। 

लॉकडाउन में बुरे दौर से गुजरने वाले कलाकारों की लिस्ट लंबी है। 80 और 90 के दशक में फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके एक्टर जावेद हैदर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमिर खान की फिल्‍म 'गुलाम' में काम कर चुके जावेद हैदर इन दिनों परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी बेचने को मजबूर हैं।

@javedhydersayyed2

Just act##viralvideo##tiktok##javedhyder

♬ original sound - naveensingh339

दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे 

जावेद हैदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खर्च चलाने के लिए ठेले पर सब्‍जी बेचते नजर आ रहे हैं। टीवी ऐक्‍ट्रेस डॉली बिंद्रा ने जावेद का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि वह एक ऐक्‍टर हैं, आज वह सब्‍जी बेच रहे हैं- जावेद हैदर। टिकटॉक पर  बने इस वीडियो में जावेद दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे गाने पर लिपसिंक करते और सब्जी बेचते हुए नजर आ रहे हैं।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं सोलंकी दिवाकर 

इससे पहले ड्रीम गर्ल और सोनचिड़िया जैसी फिल्म में नजर आ चुके सोलंकी दिवाकर भी दिल्ली की सड़कों पर फल बेचते नजर आए थे। सोलंकी दिवाकर को लोग भले नहीं जानते हों, लेकिन एक्टर ने दोनों की फिल्मों में अपने छोटे से रोल से आश्चर्यचकित किया था। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में 19 मार्च से शूटिंग बंद थी, जिसके बाद कई लोगों के हाथ से काम निकल गया। 

@javedhydersayyed2

##viralvideo##tiktok##javedhyder

♬ मूळ ध्वनी  - Sugandha

@javedhydersayyed2

Just act##javedhyder##tiktok##viralvideo

♬ original sound - a.....raju
 
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच