लाइव न्यूज़ :

'बॉलीवुड में पैसा बर्बाद किया जाता है, दक्षिण के फिल्म निर्माता अधिक अनुशासित', इमरान हाशमी के बयान से छिड़ी नई बहस

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 13, 2024 12:27 IST

इमरान हाशमी का मानना है कि हिंदी फिल्म उद्योग में, गलत विभागों में पैसा बर्बाद किया जाता है। अभिनेता ने कहा कि दक्षिण की फिल्मों में सुंदरता होती है, खासकर जब विजुअल की बात आती है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान हाशमी जल्द ही तेलुगु फिल्म 'ओजी' में नजर आएंगेपवन कल्याण के साथ दिखेंगे और नकारात्मक भूमिका निभाएंगेउन्होंने कहा कि दक्षिण में फिल्म निर्माताओं के काम करने का तरीका अलग है

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी जल्द ही तेलुगु फिल्म 'ओजी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह पवन कल्याण के साथ दिखेंगे और नकारात्मक भूमिका निभाएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में इमरान ने कहा कि उन्होंने कभी साउथ इंडस्ट्री में फिल्म करने के बारे में नहीं सोचा था, विलेन के तौर पर तो दूर की बात है। वह  हाल ही में सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म टाइगर 3 में खलनायक की भूमिका में दिखे थे।

 इमरान हाशमी ने कहा है कि ह दक्षिण फिल्म उद्योग की ओर आकर्षित हुए क्योंकि 'ओजी'  में उन्होंने जो किरदार निभाया वह अच्छी तरह से लिखा गया था। इमरान ने फिल्म के निर्देशक सुजीत की भी सराहना की और शानदार बताया। 

इमरान हाशमी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दक्षिण में फिल्म निर्माताओं के काम करने का तरीका अलग है। इमरान ने कहा कि दक्षिण के फिल्म निर्माता हमसे (हिंदी सिनेमा में) कहीं अधिक अनुशासित हैं। वे अपनी फिल्म पर खर्च होने वाला हर पैसा स्क्रीन पर दिखाते हैं।'

तेलुगु फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत के बारे में बात करते हुए इमरान ने बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट मजबूत और मनोरंजक है और यह मुझे एक चुनौतीपूर्ण भूमिका प्रदान करती है। इमरान हाशमी का मानना है कि हिंदी फिल्म उद्योग में, गलत विभागों में पैसा बर्बाद किया जाता है। अभिनेता ने कहा कि दक्षिण की फिल्मों में सुंदरता होती है, खासकर जब विजुअल की बात आती है। इमरान हाशमी ने कहा कि कहा कि हिंदी सिनेमा को दक्षिण की फिल्मों और फिल्म निर्माताओं से बहुत कुछ सीखना है।

बता दें कि हाल के दिनों में बहुत सारे बॉलीवुड अभिनेताओं ने दक्षिण की फिल्मों में काम किया है। इमरान के अलावा, सैफ अली खान भी एनटीआर जूनियर की देवरा पार्ट 1 के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करेंगे। इसमें जान्हवी कपूर भी होंगी। बॉबी देओल सूर्या की तमिल फिल्म कंगुवा में नजर आएंगे। शिल्पा शेट्टी केडी उर्फ ​​किंग्डम से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। अभिनेता वरुण धवन शाहरुख खान के नक्शेकदम पर चलते हुए नवोदित निर्देशक कालीस के साथ हिंदी-तमिल फिल्म बेबी जॉन कर रहे हैं।

तेलुगु फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत के बारे में बात करते हुए, इमरान हाशमी ने पहले एक बयान में कहा था, “मैं ओजी के साथ इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म की स्क्रिप्ट मजबूत और मनोरंजक है और यह मुझे एक चुनौतीपूर्ण भूमिका प्रदान करती है, मैं पवन कल्याण सर, सुजीत, दानय्या सर और टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि हम दर्शकों के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव बनाएंगे।'' 

टॅग्स :इमरान हाशमीहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोटॉलीवुड सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!