लाइव न्यूज़ :

एक्टर-डायरेक्टर ललित बहल का कोरोना से निधन, 'तितली' और 'मुक्ति भवन' जैसी कई फिल्में आए थे नजर

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 24, 2021 08:50 IST

एक्टर-डायरेक्टर ललित बहल का निधन शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया। वह पिछले एक हफ्ते से कोरोना के गंभीर लक्ष्णों से पीड़ित थे।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता-निर्देशक ललित बहल का शुक्रवार को कोरोना से हुआ निधन, अस्पताल में थे भर्तीअभिनेता रणवीर शौरी और आदिल हुसैन सहित तमाम हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि थिएटर से करियर शुरू करने के बाद कई टेलीफिल्मों का निर्देशन किया, कई फिल्मों में भी किया काम

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक ललित बहल का शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। ललित बहल की मृत्यु कोरोना के कारण हुई। वह कोविड के गंभीर लक्ष्णों से पीड़ित थे। वह 71 वर्ष के थे। ललिता के बेटे और फिल्म निर्माता कानू बहल ने इस बारे में जानकारी दी। 

कानू ने बताया कि वह  पहले से ही हृदय रोग से भी बीमार थे इसलिए कोरोना उनके लिए और खतरनाक हो गया। ललित बगल को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अभिनेता रणवीर शौरी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

ललित बहल के निधन की खबर सुनकर कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दी। रणवीर शौरी ने ललित बहल को याद करते हुए लिखा, 'यह खबर पढ़ने के बाद मैं टूट गया हूं । आपके साथ ढेरो यादें है । आप बहुत अच्छे, प्यारे औऱ बुद्धिमान थे । आपसे बहुत कुछ सीखा । परिवार के प्रति गहरी संवेदना ।'

ललित बहल की मृत्यु पर अभिनेता आदिल हुसैन ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'मेरे सबसे प्रिय और सम्मानित सह-कलाकार ललित बहल जी के निधन से दुखी हूं । उन्होंने मुक्ति भवन में मेरे पिता का शानदार किरदार निभाया था। आज फिर मुझे लग रहा है कि मैंने अपने पिता को खो दिया हो । कानू आपकी क्षति के लिए बेहद खेद है।'

ललित बहल का थिएटर से फिल्मों तक का सफर

ललित बहल ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्होंने पंजब के कपूरथला में एक थिएटर ग्रुप बनाया और दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अध्ययन किया। बाद में उन्होंने दूरदर्शन के लिए कई टेलीफिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया। इसमें तपिश, आतिश, सुनहरी जिल्द और हैप्पी बर्थडे शामिल है ।  

इसके अलावा उन्होंने महासंग्राम, अफसाने, वेद व्यास के पोते, खानाबदोश जैसे टीवी धारावाहिकों में भी काम किया। फिल्मों की बात करें तो ललिता ने एक अभिनेता के रूप में मुक्ति भवन, तितली, अमेजन प्राइम वीडियो की 'मेड इन हेवन' और कंगना रनौत -राजकुमार राव स्टारर 'जजमेंटल है क्या' में शामिल थे ।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!