लाइव न्यूज़ :

अगले साल जॉर्जिया के साथ कोर्ट मैरिज कर सकते हैं अरबाज खान, घरवालों की मिली 'हां'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2018 12:41 IST

अरबाज और जॉर्जिया एंड्रियानी की प्रेम कहानी अगले साल शादी के बंधन में बंध सकती है।

Open in App

मुंबई, 25 सितंबर: अभिनेता अरबाज खान इन दिनों अपनी कथित गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि अरबाज और जॉर्जिया एंड्रियानी की प्रेम कहानी अगले साल शादी के बंधन में बंध सकती है।

दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। वहीं, प‍िछले द‍िनों गणेश पूजा के दौरान जॉर्जिया के पिता खान पर‍िवार से मिलने मुंबई आए थे जहां शादी को लेकर बातें फिक्स हुई हैं। ऐसे में  स्पॉटबॉय की एक र‍िपोर्ट के मुताबिक ये कपल 2019 की शुरुआत में ही कोर्ट मैरिज करने का प्लान कर रहा है,  ये चाहते हैं कि ये दोनों कोर्ट मैरिज करें।  

वहीं, कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते और शादी को परिवारवालों की हामी भी मिल गई है। ऐसे में अब दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं। जॉर्जिया और अरबाज को अब खुलकर एक दूसरे के साथ देखा जाने लगा है। वहीं, कहा जा रहा है हाल ही में गणेश पूजा के दौरान जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज की एक्स पत्नी मलाइका की मुलाकात हुई थी।

अरबाज के बेटे भी जॉर्ज‍िया संग कई बार लंच पर देखे गए हैं। वहीं, अरबाज की शादी की बात की जाए तो मलाइका के साथ उन्होंने तलाक ले लिया है। इन दोनों की शादी लव मैरेज थी। एक समय में ये कपल बॉलीवुड का सबसे बेहतरीन माना जाता था। हांलाकि अभी भी मलाइका अरबाज के परिवार से अच्छे संबंध रखती हैं। 

जबकि अरबाज की निजी जिंदगी के अलावा अगर मलाइका की बात की जाए तो उनके र‍िश्ते एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जुड़ने की खबरें आ रही हैं। वहीं, अभी तक जॉर्ज‍िया के साथ अरबाज ने अपने रिश्ते को ऑफिशयली स्वीकार नहीं किया है। ये तो वक्त बताएगा कि दोनों की शादी की खबरों में कितनी सच्चाई निकलती है।

टॅग्स :अरबाज़ खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?