लाइव न्यूज़ :

अमित मिस्त्री का निधन, कई हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में किया था शानदार अभिनय

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 23, 2021 14:54 IST

अभिनेता अमित मिस्त्री का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री कुब्रा सैत ने अपने ट्वीट के जरिए दी है। अमित ने कई फिल्मों और टीवी सीरियर में शानदार अभिनय किया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर अमित मिस्त्री का कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ निधनअभिनेत्री कुब्रा सैत ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, कहा- आपको धरती पर याद किया जाएगाहाल में अमेजन प्राइम की वेब सीरिज 'बंदिश बैंडिट्स' में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अमित मिस्त्री का शुक्रवार को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। अमित ने कई टीवी सीरियल और फिल्मों सहित वेब सीरीज में भी शानदार अभिनय किया है। शहर में शोर, सात फेरों की हेरा फेरी, तेनाली रामा, मैडम सर और हाल में अमेजन प्राइम की वेब सीरिज 'बंदिश बैंडिट्स' में भी अमित का अभिनय कमाल का था ।

अभिनेत्री कुब्रा सैत ने दी श्रद्धांजलि

अमित के निधन की जानकारी अभिनेत्री कुब्रा सैत ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अमित आपको धरती पर याद किया जाएगा। परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं ।'

उसके बाद कई और लोगों ने अमित के निधन पर दुख जताया है। कुब्रा के ट्वीट पर एक्टर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट अश्विन मुसरन को विश्वास नहीं हुआ । उन्होंने ट्वीट किया , 'क्या' । 

अमित मिस्त्री ने अपने करियर में 'ए जेंटलमेन', गली गली चोर है, यमला पगला दीवाना, शोर इन द सिटी , 99, क्या कहना, जैसी फिल्मों मे काम किया। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया था। इसके अलावा अमित ने टीवी शो 'शशश.. कोई है', सात फेरों की हेरा फेरी, वो, यो दुनिया है रंगीन , शुभ मंगल सावधान , दफा 420, तेनाली राम और मैडम सर में बेहतरीन अभिनय किया था। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!