लाइव न्यूज़ :

साक्षी मिश्रा के सपोर्ट में आया एक्टर, कहा-बस एक काम करना कि कभी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2019 09:35 IST

साक्षी के सपोर्ट में एक्टर एजाज खान आए हैं। एजाज मे ट्वीट करके साक्षी का समर्थन किया है। एजाज ने लिखा है कि बहादुर लड़की है।

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षी मिश्रा ने हाल में दलित युवक अजितेश कुमार के साथ शादी की और फिर एक वीडियो को वायरल किया था।एजाज ने कहा है कि बस एक काम करना कि कभी घर मत जाना।

बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने हाल में दलित युवक अजितेश कुमार के साथ शादी की और फिर एक वीडियो को वायरल किया था। उसके बाद जारी एक अन्य वीडियो में उसने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार की कि उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक सहयोगी से जान का खतरा है और ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाय। अब साक्षी के सपोर्ट में एक्टर एजाज खान आए हैं।एजाज मे ट्वीट करके साक्षी का समर्थन किया है। एजाज ने लिखा है कि बहादुर लड़की है। 

बस एक काम करना कि कभी घर मत जाना। लड़की ने पत्रकारिता की डिग्री ली है। मास्टर करना चाहती है। दिल्ली में तमाम बड़े सम्पादक हैं।  इस लड़की को इसकी योग्यता के आधार पर नौकरी दीजिए। दिल्ली में रहना होगा इसे। ये घर गई तो मार दी जाएगी।

इसके बाद एजाज ने साक्षी के लिए एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में एक्टर ने लिखा कि इश्क़ और जंग में सब जायज़ है,मैं साक्षी मिश्रा का खुले दिल से समर्थन करता हूँ। एजाज के ये ट्वीट छा गए हैं। इससे पहले भी एजाज इस तरह से अपनी बात रख चुके हैं। 

पायल रोहतगी ने लगाई थी लताड़

एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने वीडियो शेयर करके साक्षी की जमकर क्लास लगाई थी एक्ट्रेस ने कहा था  कि  साक्षी मिश्रा दो दिन से न्यूज चैनल पर डिवेड में हिस्सा ले रही हैं। जबकि साक्षी ने अपनी मर्जी से दलित लड़के से शादी की है। इस पर वीडियो बनाती हैं और वीडियो वायरल होता है क्योंकि इशू जातिवाद का है। जातिवाद का वोट बैंक के लिए राजनीति में गलत इस्तेमाल किया जाता है। 

ऐसे में साक्षी के वीडियो को जो पिता के खिलाफ था जानबूझ कर कुछ लोगों के द्वारा वायरल किया गया। लेकिन जिस तरह से साक्षी ने अपनी मर्जी से शादी की जो उम्र में उससे दोगुना बड़ा है। वो अपने परिवार के खिलाफ गईं लेकिन अपने वीडियो में वो राजनीति शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं, जो ये दिखाता है कि वो कोई भोली-भाली, नासमझ लड़की नहीं हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?