लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा को लेकर भड़का बॉलीवुड एक्टर, लिखा- नेताओं के बच्चे विदेश में और दूसरों के बच्चों के हाथों में पत्थर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 26, 2020 10:07 IST

दिल्ली के हालातों पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएजाज लगातार दिल्ली के हालात पर अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं। अब एक्टर ने दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में विरोधी और समर्थक अब आमने सामने आ गए हैं। ऐसे में दिल्ली के भजनपुरा, गोकुलपुरी, चांदबाग, मौजपुर और जाफराबाद इलाके में जमकर पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इस दौरान कापी हिंसा हुई। जिसमें कई जगह पेट्रोल बम का भी प्रयोग किया गया। इस हिंसा में पुलिस कांस्टेबल समेत अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। अब इस पर बॉलीवुड एक्टर एजाज खान ने ट्वीट किया है।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थक और विरोधी गुटों में काफी तकरार देखने को मिली है। इतना ही नहीं, इन क्षेत्रों में गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करने के साथ-साथ पेट्रोल बम भी फेंके। दिल्ली के हालातों पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एजाज लगातार दिल्ली के हालात पर अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं। अब एक्टर ने दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। एक्टर ने ट्वीट करके लिखा है कि  भारत के नेताओं के बच्चे विदेशों में शिक्षा हासिल कर रहे है, दूसरों के बच्चों के हाथों में पत्थर, हथियार थमा इंसानियत का कत्ल करवाकर लाशों पर राजनीति कर रहे है। ध्यान रहे नेता जी से रोजगार नही हथियार मिल रहा है। लोग टूट जाते है एक घर बनाने में, तुम तरस नही खाते बस्तियां जलाने में?। एजाज के इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग तरह तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एजाज ने इससे पहले भी एक ट्वीट किया था जिसको उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल को टैग किया था।

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के मौजपुर के बाद भजनपुरा में भी जमकर झड़प देखने को मिली है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वहां खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।  हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्सटेबल रतनलाल की मौत हो गई। वहीं, शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ऐसे में अब हालात बेकाबू होने पर घटनास्थल पर अर्द्धसैनिक बल को बुलाया गया है। दिल्ली में हो रही इस हिंसा (Delhi Violence) को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्वीट आ रहे हैं और बॉलीवुड की हस्तियां भी इसे लेकर अपना रिएक्शन दे रही हैं। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतRSS प्रमुख मोहन भागवत की मुसलमानों को नसीहत, भागवत ने कहा, 'CAA-NRC से नहीं कोई नुकसान'

भारतकिसानों के विद्रोह के बीच मोदी सरकार ने कहा- CAA के नियमों के लिए हो रही है तैयारी, देशभर में NRC लागू  करने का फैसला अभी नहीं

भारतShaheen Bagh में गोली चलाने वाला Kapil Gurjar कुछ देर के लिए BJP में हुआ शामिल

भारतशाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर को बीजेपी ने दिलाई सदस्यता, कुछ ही घंटों बाद दिखाया बाहर का रास्ता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?