लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन, हिंदी और मराठी सिनेमा जगत के कलाकारों ने जताया शोक

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 6, 2021 13:01 IST

हिंदी और मराठी सिनेमा जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन। फिल्म 'छिछोरे' में सहायक कलाकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।

Open in App
ठळक मुद्देअभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन, कई फिल्मी हस्तियों ने जताया शोकहिंदी और मराठी फिल्मों में निभाई अहम भूमिका फिल्म छिछोरे में सह-कलाकार के रूप में आई थीं नजर

मुंबई : अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना के कारण मंगलवार को निधन हो गया । उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की फिल्म छिछोरे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।

अभिलाषा पाटिल के निधन पर कई मराठी और हिंदी सिनेमा के कलाकारों ने शोक जताया है ।  फिल्म  'प्रवास' में अभिलाषा के साथ काम चुके अभिनेता-निर्देशक शंशाक उदापुरकर ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर अभिलाषा पाटिल को श्रद्धांजलि दी ।

उन्होंने लिखा, 'अभिलाषा पाटिल , बहुत मेहनती और ऊर्जावान सह कलाकार थी । हमने प्रवास में साथ काम किया था । मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं है । श्रद्धांजलि अभिलाषा जी । '

वहीं अभिनेत्री पल्लवी अजय ने भी अभिलाषा के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी । कास्टिंग डायरेक्टर पारेश पटेल अभिलाषा के साथ वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए  ने लिखा, 'इसपर विश्वास करना मुश्किल है कि यह हमारी आखिरी फोटो है । भगवान आपकी आत्मा को शांति दे । आपको बहुत याद किया जाएगा । '

रिपोर्ट के अनुसार अभिलाषा पाटिल अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी गई थीं लेकिन वहां उनकी तबीयत कुछ बिगड़ने लगी तो , वह वापस मुंबई आ गई । फिर टोस्ट करवाने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।

हालांकि अभिलाषा पहले घर पर ही क्वारंटाइन में थी लेकिन सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया । 

 अभिलाषा पाटिल ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अहम भूमिका निभाई थी । उन्होंने हिंदी फिल्मों में छिछोरे , बद्रीनाथ की दुल्हनिया, गुड न्यूज और मलाल में सह-कलाकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।

मराठी फिल्मों में उन्होंने ते आथ दिवस , पीप्सी , बायको देता का बायको, प्रवास और तुझ मज्हा अरेंज मैरिज में कम किया ।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!