लाइव न्यूज़ :

नंदिता दास का बयान, मैंने जब ‘फायर' की तब मैं नहीं जानती थी कि मुझे दूसरी फिल्म मिलेगी या नहीं

By भाषा | Updated: April 1, 2019 14:41 IST

फिल्मकार नंदिता दास का कहना है कि उन्हें अभिनय और निर्देशन दोनों में मजा आता है लेकिन कैमरे के पीछे वह अधिक रचनात्मक महसूस करती हैं।

Open in App

\ फिल्मकार नंदिता दास का कहना है कि उन्हें अभिनय और निर्देशन दोनों में मजा आता है लेकिन कैमरे के पीछे वह अधिक रचनात्मक महसूस करती हैं। अदाकारा एवं फिल्मकार ने कहा कि निर्देशन से उन्हें गंभीर एवं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को रेखांकित करने में मदद मिलती है।

नंदिता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ निर्देशन, अभिनय की तुलना में ज्यादा मुश्किल है। निर्देशन काफी समय लेने वाला और चुनौतीपूर्ण है... यह रचनात्मक और भावनात्मक रूप से बहुत परिपूर्ण है। लेकिन दोनों की अपनी विशेषताएं हैं इसलिए मैं दोनों में से किसी एक का चयन नहीं कर सकती और मैं दोनों को ही करना चाहूंगी।’’ ‘‘फ़िराक़’’ और ‘‘मंटो’’ जैसी फिल्मों के लिए आलोचकों की सराहना बटोर चुकीं नंदिता मानती हैं कि हम जो भी कहानी कहना चाहते हैं, उसे कहने से हमें डरना नहीं चाहिए।

‘‘आपको अपनी बात कहने का साहस होना चाहिए। जब मैंने ‘फायर’ की तब मैं नहीं जानती थी कि मुझे कलाकार के तौर पर दूसरी फिल्म मिलेगी या नहीं। यही स्थिति ‘फ़िराक़’ के लिए थी। कोई अनुमान नहीं था कि निर्देशन करूंगी या नहीं।’’ नंदिता अब फिल्म ‘‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है?’’ में नजर आएंगी। इसके बारे में उन्होंने कहा कि यह फिल्म अल्बर्ट के गुस्से के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों का संघर्ष दिखाती है। भाषा निहारिका मनीषा मनीषा

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?