लाइव न्यूज़ :

महिला कॉमेडियन लेकर अपशब्द बोलने वाले शख्स पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 13, 2020 21:54 IST

देशमुख ने कहा कि जिन लोगों ने कॉमेडियन के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है या सोशल मीडिया पर धमकी दी है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदेशमुख ने कहा कि मामले में पुलिस कानूनी राय ले रही है। गुजरात के वडोदरा से शुभम मिश्रा और मुंबई से सटे पालघर से उमेश उर्फ ​​इम्तियाज शेख को उनके आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक महिला स्टैंड अप कॉमेडियन के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए डराने-धमकाने वाला वीडियो अपलोड करने वाले 28 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि यू-ट्यूब पर 'उमेश दादा' का प्रोफाइल इस्तेमाल करने वाले इम्तियाज शेख को मुंबई पुलिस की साइबर शाखा ने वीडियो को संज्ञान में लेने के बाद पालघर जिले के नालासोपारा से गिरफ्तार कर लिया।

शख्स को भादसं की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न), 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें या शब्द का उपयोग करने) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि मुंबई पुलिस स्टैंड-अप कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ के एक पुराने वीडियो के संबंध में कानूनी राय ले रही है जिसमें वह यहां अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रस्तावित मूर्ति के बारे में चुटकुले सुनाते हुए दिख रही हैं। देशमुख ने कहा कि जिन लोगों ने कॉमेडियन के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है या सोशल मीडिया पर धमकी दी है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गुजरात के वडोदरा से शुभम मिश्रा और मुंबई से सटे पालघर से उमेश उर्फ ​​इम्तियाज शेख को उनके आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया है। विवादास्पद वीडियो एक साल पहले एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के हिस्से के तौर पर शूट किया गया था और जोशुआ ने इसे हटा लिया है। उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी है। जोशुआ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है। देशमुख ने कहा कि मामले में पुलिस कानूनी राय ले रही है। कानूनी राय मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला किया जाएगा। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच