लाइव न्यूज़ :

क्रिकेट और फुटबॉल के बाद अब हॉकी के लीजेंड पर बनेगी बायोपिक, नाम कर देगा आपको हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2020 15:37 IST

उड़ता पंजाब, डेढ़ इश्किया, इश्किया और सोन चिड़िया जैसी फिल्मों का निर्देशन कर अभिषेक चौबै चर्चा में रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में बायोपिक का दौर बढ़ता जा रहा है।एक के बाद एक बायोपिक फिल्म पर्दे पर रिलीज हो रही है

बॉलीवुड में बायोपिक का दौर बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक बायोपिक फिल्म पर्दे पर रिलीज हो रही है।तानाजी, एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी, सायना नेहवाल, कपिल देव, पिवी सिंधू जैसी शख्सियतों पर फिल्मों के बाद अब ध्यान चंद की बारी है। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यान चंद पर  फिल्म बनने जा रही है।

इस फिल्म की जिम्मेदारी लेखन और निर्देशन अभिषेक चौबे को मिली है। उड़ता पंजाब, डेढ़ इश्किया, इश्किया और सोन चिड़िया जैसी फिल्मों का निर्देशन कर अभिषेक चौबै चर्चा में रह चुके हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच उत्साह देखने बन रहा है।

अभी फिल्म में कौन से स्टार्स काम करेंगे ये तय नहीं हुआ है। खबर के अनुसार फिल्म में नए कलाकार नजर आ सकते हैं।फिल्म को प्रोड्यूस रूनी स्क्रूवाला करनेवाले हैं, माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2021 से शुरू हो जाएगी।ब्रिटिश राज में खेल को ऊंचाई तक पहुंचानेवाले ध्यान चंद हॉकी के जानेमाने खिलाड़ी थे।

पहले भी ध्यान चंद पर बायोपिक बनने की बात सामने आती रही है। मगर अब रोनी स्क्रूवाला ने अभिषेक चौबे को फिल्म की कहानी लिखने और निर्देशन के लिए तैयार कर लिया है।  ब्रिटिश राज में मेजर ध्यान चंद ने 185 मैच खेल में 400 गोल दागकर हॉकी में रिकॉर्ड बनाया था। तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने का सेहरा उनके नाम है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?