लाइव न्यूज़ :

बेटी आराध्या की वजह से फिल्मों में 'बोल्ड सीन' नहीं करते अभिषेक बच्चन, कई फिल्मों से धोना पड़ा हाथ

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2020 11:09 IST

अभिषेक बच्चन ने आराध्या के पिता बनने के बाद अपने काम करने के तरीकों में कुछ बदलाव किया। एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने खुलकर अपने विचार पेश किए।

Open in App
ठळक मुद्देएक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने एक नया खुलासा किया है। अभिषेक ने बताया कि 'बोल्ड सीन' नहीं करने की वजह से वह कई प्रोजेक्ट्स गंवा चुके हैं।अपने पहले वेब सीरीज को लेकर अभिषेक काफी एक्साइटेड हैं।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन वेब सीरी 'ब्रीद' के नए सीजन से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद' का नया सीजन 10 जुलाई 2020 में रिलीज किया जाएगा। इसमें आर माधवन की जगह अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं। अपने पहले वेब सीरीज को लेकर अभिषेक काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने एक नया खुलासा किया है। 

अभिषेक ने बताया कि 'बोल्ड सीन' नहीं करने की वजह से वह कई प्रोजेक्ट्स गंवा चुके हैं। उन्होंने 'नो-इंटिमेट सीन ऑन-स्क्रीन' पॉलिसी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह पिछले कई सालों से इन नियमों का पालन कर रहे हैं। अभिषेक ने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे उनकी बेटी आराध्या असहज महसूस करे।  मैं अपने निर्देशकों से भी प्रोजेक्ट्स साइन करने से पहले कह देता हूं कि अगर कोई ऐसा सीन है जिसमें बहुत इंटिमेट सीन्स हैं तो मैं करने को तैयार नहीं हूं। आपके पास विकल्प है'।

अभिषेक ने किया स्ट्रगल के दिनों का जिक्र

अभिषेक ने बताया कि उन्होंने बोल्ड सीन नहीं करने की वजह से कई प्रोजेक्ट गंवा दिए हैं। हालांकि, उन्हें अपने फैसले पर जरा भी अफसोस नहीं है। अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों का जिक्र किया। अपने पोस्ट के साथ अभिषेक बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ साल 2009...दिल्ली 6 और पा। कम लोग ही जानते होंगे कि 1998 में, मैं और राकेश ओमप्रकाश मेहरा एक साथ फिल्मी करियर की शुरुआत करना चाहते थे, लेकिन उस दौरान हमें कोई मदद नहीं मिली।'

करियर के शुरुआती दिनों में आसान नहीं था फिल्म मिलना

अभिषेक बच्चन ने आगे लिखा कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा मुझे 'समझौता एक्सप्रेस' के लिए डायरेक्ट करना चाहते थे, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद हमें कोई लॉन्च करने वाला नहीं मिला। मुझे याद नहीं कि मैंने कितने निर्माता और निर्देशकों से मुलाकात की और उनसे एक मौका मांगने का निवेदन किया, लेकिन किसी से मौका नहीं मिला!' यह फिल्म नहीं बन सकी जिसका मलाल हमारे दिल में हमेशा रहेगा।'

टॅग्स :अभिषेक बच्चनवेब सीरीजबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!