लाइव न्यूज़ :

पापा-मम्मी के साथ रहने पर अभिषेक बच्चन को किया ट्रोल, उनके जवाब की खूबसूरती देखिए!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 18, 2018 13:53 IST

2005 में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ऐसा ही एक वाक्या हुआ था जो दिखाता है कि अभिषेक के साथ उनकी सोच कितनी मिलती-जुलती है।

Open in App

मुंबई, 18 अप्रैलः बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अक्सर सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। कभी उनकी फिल्मों की कमाई को लेकर, कभी वाइफ ऐश्वर्या राय को लेकर और कभी पिता अमिताभ बच्चन से तुलना को लेकर। लेकिन अभिषेक बच्चन के पास हर बात का एक तगड़ा जवाब होता है। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन अभिषेक बच्चन के जवाब ने बहुत ही खूबसूरत जवाब दिया है।@StillYoungest नाम के यूजर ने अभिषेक बच्चन को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'अपने जीवन के बारे में कभी बुरा मत महसूस करो। याद रखो @juniorbachchan अभी भी अपने माता-पिता के साथ रहते हैं।'

इस ट्वीट का जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'हां। ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि मैं अपने माता-पिता के लिए हमेशा रहता हूं और वो मेरे लिए। कभी आप भी कोशिश करो, अच्छा लगता है।' उनसे जब किसी ने पूछा कि आपने ऐसे ट्वीट का जवाब ही क्यों दिया तो उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी ऐसे लोगों को उनकी जगह दिखाना जरूरी हो जाता है।' जूनियर बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ अभिताभ और जया बच्चन के मुंबई स्थित घर 'जलसा' में रहते हैं।

यह भी पढ़ेंः शादी के बाद लंदन में पति संग रहेंगी सोनम कपूर, क्या तोड़ देगीं बॉलीवुड से नाता?

2005 में ऐश्वर्या ने भी ऐसा जवाब देकर जीत लिया था दिल

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के काफी पहले एक ऐसा ही वाक्या हुआ था। उस वक्त ऐश्वर्या राय ने जो जवाब दिया था वो दिखाता है कि इस मुद्दे पर इस कपल की सोच कितनी मिलती-जुलती है। 2005 में पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से डेविड लेटरमैन ने एक टॉक शो में पूछा था कि वो क्या वो अभी भी अपने पैरेंट्स के साथ रहती हैं? ऐश्वर्या रॉय ने ऐसा जवाब दिया कि लेटरमैन की बोलती बंद हो गई। ऐश्वर्या ने कहा, 'अपने पैरेंट्स के साथ रहना ठीक है क्योंकि भारत में यह कॉमन है। कम से कम हमें अपने पैरेंट्स से डिनर के लिए अपॉइंटमेंट तो नहीं लेना पड़ता।'

अभिषेक बच्चन आखिरी बार 'हाउसफुल 3' फिल्म में दिखाई दिए थे। इस वक्त वो अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल