लाइव न्यूज़ :

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी निकले कोरोना पॉजिटव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- घबराएं नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 12, 2020 00:04 IST

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण की कुल संख्या 90 हजार से अधिक हो गई है। बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। निगम के अनुसार शहर में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 90,149 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन भी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर सभी से अनुरोध किया कि पिछले 10 दिनों से जो भी उनके संपर्क में आया है वो अपना टेस्ट करवा ले।  

मुंबईः अभिनेता अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन को कोरोना होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों का टेस्ट हुआ है, जिसके बाद रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे पहले अमिताभ ने ट्वीट कर सभी से अनुरोध किया कि पिछले 10 दिनों से जो भी उनके संपर्क में आया है वो अपना टेस्ट करवा ले।  

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज मैं और मेरे पिता दोनों COVID 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हम दोनों में हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और स्टाफ को सभी का परीक्षण किया जा रहा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।'

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।' बच्चन को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी लिखा , 'पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।'

मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार हुई 

बता दें, मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण की कुल संख्या 90 हजार से अधिक हो गई है। बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। निगम के अनुसार शहर में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 90,149 हो गई है। इसके अलावा मृतकों की संख्या 5,202 तक पहुंच गई है। बीएमसी ने कहा कि शुक्रवार को 73 रोगियों की मौत के जो मामले सामने आए, उनमें से 54 रोगियों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। निगम के अनुसार शुक्रवार को 2,183 रोगियों को छुट्टी मिल गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 61,934 हो गई है। शहर में रोगियों की ठीक होने की दर 68 प्रतिशत है। मुंबई में अब भी 22,738 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं। इसके अलावा 905 नए संदिग्ध रोगियों को शहर के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?