लाइव न्यूज़ :

बाप, बाप होता है और रिश्ते में वो हमारे..,दसवीं के लिए अमिताभ बच्चन से तुलना किए जाने पर यूजर से बोले अभिषेक बच्चन

By अनिल शर्मा | Updated: April 13, 2022 14:01 IST

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्विक्स पर रिलीज हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं में उनके अभिनय की लोग खूब तारीफ कर रहे हैंफिल्म में अभिषेक बच्चन ने राजनेता का का किरदार निभाया है

मुंबईः बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की उनकी हालिया रिलीज फिल्म दसवीं को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खासकरके अभिषेक बच्चन के अभिनय की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और उनकी तुलना पिता अमिताभ बच्चन से कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने जब अभिषेक के अभिनय की तारीफ करते हुए उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से की तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन से अपनी तुलना करना नहीं चाहते हैं। अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्विक्स पर रिलीज हुई है। 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन के अभिनय से प्रभावित होकर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “दसवीं के बाद अब अमिताभ बच्चन को लोग कहेंगे कि ये अभिषेक बच्चन के पिता हैं। क्या फिल्म है, क्या एक्टिंग की है आपने अभिषेक बच्चन।”

अभिषेक बच्चन ने जवाब देते हुए फैन को धन्यवाद कहा, इसके साथ ही उन्होंने पापा अमिताभ को सम्मान देते और हुए एक मजेदार बात लिखी। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, “ तारीफ के लिए धन्यवाद, लेकिन नहीं...बाप, बाप होता है और रिश्ते में वो हमारे...ये तो आप जानते ही हैं।”

गौरतलब है कि तुषार जलोटा निर्देशित फिल्म 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन ने राजनेता का का किरदार निभाया है। वहीं निमरत कौर ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है, जो पति के जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री बन जाती है। यामी गौतम जेलर की भूमिका में हैं।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम