लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में ये एक्टर निभाएंगे विलेन का किरदार, 'जन्नत' और 'मॉम' में आ चुके हैं नजर

By मेघना वर्मा | Updated: May 13, 2019 12:02 IST

अक्षय कु्मार की फिल्म सूर्यवंशी में उनकी मां का किरदार नीना गुप्ता को ऑफर किया गया है। रिसेंटली नीना गुप्ता ने आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो में दिखाई दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शेट्टी की अगली फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ दिखाई देंगे।सिंघम, सिंघम रिटर्न और सिंबा की सिक्वल होगी फिल्म जिसमें अक्षय कॉप का किरदार निभाएंगे।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सूर्यवंशी में बिजी है। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के लिए पहले एक्ट्रेस की तलाश की जा रही थी। फिर कमली गर्ल कैटरीना कैफ की एंट्री हो गई। इसके बाद फिल्म के विलेन को सर्च किया जा रहा था। मगर अब लग रहा है कि रोहित शेट्टी को उनकी फिल्म के लिए नया विलेन मिल गया है। 

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यवंशी के लिए एक्टर अभिमन्यु सिंह को अप्रोच किया गया है। अभिमन्यु ने अपने एक इंटरव्यू में बताया, 'रोहित शेट्टी ने साल 2017 की मेरी तमिल एक्टशन थ्रीलर फिल्म Theeran देखी। जो एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। उसमें उनको मेरी फरफॉर्में अच्छी लगी। वो उस समय की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।'

अभिमन्यु ने आगे बताया कि रोहित शेट्टी को उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद लगा होगा कि मैं सूर्यवंशी के विलेन के रोल में फिट बैठुंगा। अभिमन्यु ने बताया कि वो रोहित शेट्टी के ऑफिस के पास रहते हैं। एक दिन रोहित ने उन्हें कॉल किया और उनको सूर्यवंशी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कहा। 

अभिमन्यु इससे पहले फिल्म गोलियां की रासलीला-रामलीला, मॉम, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारो और जन्नत जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं। जिसके लिए उन्हें सराहना भी मिल चुकी है। अपने रोल के बारे में बताते हुए अभिमन्यु ने कहा कि वो एक इंटरस्टिंग रोल है। और उन्होंने पहले दिन की शूटिंग भी शुरु हो गयी है। 

रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्मों की सीरीज में सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और सिंबा के बाद अब सूर्यवंशी फिल्म। इस फिल्म की पहली झलक हमें सिंबा फिल्म के अंत में ही मिल गई थी जिसमें फिल्म क्रेडिट के बाद अक्षय कुमार स्क्रीन पर पुलिस के रोल में दिखाई देते हैं। 

नीना गुप्ता बनेंगी अक्षय कुमार की मां

अक्षय कु्मार की इस फिल्म में उनकी मां का किरदार नीना गुप्ता को ऑफर किया गया है। रिसेंटली नीना गुप्ता ने आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो में दिखाई दी थी। जिसमें उनके रोल को बहुत पसंद किया गया था। अब इस फिल्म में अक्षय के साथ उनकी केमेस्ट्री देखते ही बनेगी।

टॅग्स :अक्षय कुमाररोहित शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?