लाइव न्यूज़ :

आमिर खान का कोरोना वायरस को लेकर किया Tweet हुआ वायरल, बोले- संकट के इस समय में...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2020 10:53 IST

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने एक ट्वीट किया है, उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पीएम-केयर्स फंड भी शुरू किया गया।मनोरंजन जगह के सभी सेलेब्स अपनी अपनी तरह से मदद कर रहे हैं।

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। भारत में तेजी से इस संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे  हैं। भारत में इस महामारी के चलते 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है।पीएम ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पीएम-केयर्स फंड भी शुरू किया गया। ऐसे में लोगों की मदद के लिए सेलेब्स आगे हैं। मनोरंजन जगह के सभी सेलेब्स अपनी अपनी तरह से मदद कर रहे हैं।

हाल ही में शाहरुख, सलमान अक्षय के बाद अब दान करने की लिस्ट में आमिर खान का भी नाम शामिल हो गया था। ऐसे में देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टरों, नर्सों और प्रशासन को लेकर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने एक ट्वीट किया है। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आमिर खान ने ऐसा ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आमिर ने लिखा है कि डॉक्टरों, नर्सों, अस्पतालों और स्टॉफ मेंबर्स। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रशासन, बीएमसी और आवश्यक सेवाओं में लगे हुए स्टॉफ मेंबर्स, पूरी मुंबई और महाराष्ट्र में काम कर रहे लोगों के काम की संकट के इस समय में सराहना करता हूं। आमिर ने किया दान

 आमिर खान ने  हाल ही में पीएम-केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान किया है। इसके अलावा आमिर के फिल्म लाल सिंह चड्ढा के दैनिक मजदूरों की भी सहायता करेंगे। 

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, आमिर खान ने पीएम-केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है। साथ ही वे अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के दैनिक मजदूरी वाले वर्कर्स की मदद के लिए भी आगे आए हैं।

वहीं, साउथ के सुपरस्टार थाला अजीत ने प्रधानमंत्री केयर फंड और सीएम रिलीफ फंड (CM Relief Fund) में 50-50 लाख रुपये की बड़ी धनराशि दान दी है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन में 25 लाख रुपये की डोनेशन देने का फैसला किया है। रमेश बाला (Ramesh Bala) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?