लाइव न्यूज़ :

'मेरे करीबी लोगों के साथ गलत हो रहा है', आमिर खान ने ब्रेक लेने की वजह बताते हुए ऐसा क्यों कहा?

By शिवेंद्र राय | Updated: February 11, 2023 16:16 IST

हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे आमिर खान ने मीडिया से बात की और कहा, "मैं पिछले 35 साल से काम कर रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ये मेरे करीबी लोगों के साथ गलत हो रहा है। मुझे महसूस हुआ कि यही वो वक्त है, जब जिंदगी का अलग तरह से अनुभव किया जाए।"

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान ने बताई फिल्मों से ब्रेक लेने की वजहकहा- मैं अपने परिवार, बच्चों और मां के साथ रहना चाहता हूंकहा- मैं पिछले 35 साल से काम कर रहा हूं

मुंबई: बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान अपनी पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद से ही ब्रेक पर हैं। उन्हें आगे कुछ फिल्में करनी थीं पर आमिर ने परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया। आमिर बैक टू बैक फिल्में करने के लिए नहीं जाने जाते और लाल सिंह चड्ढा से भी उन्होंने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इसलिए दोबारा ब्रेक लेने के आमिर के फैसले ने उनके प्रशंसकों को निराश भी किया था।

अब आमिर खान ने खुद ही बताया है कि उन्होंने ब्रेक क्यों लिया है।  हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे आमिर खान ने मीडिया से बात की और कहा, "मेरे करीबी लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं। वो हमेशा कहते हैं कि तुम हमेशा ब्रेक पर होते हो। तू फिल्में ही कहां करता है, जो अब ब्रेक पर है। बतौर एक्टर जब मैं फिल्म कर रहा होता हूं, तो उसमें इतना खो जाता हूं कि लाइफ में कुछ और दिखता ही नहीं है। यही वजह है कि मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया।"

आमिर खान ने आगे  कहा, "मैं 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद 'चैंपियंस' की शूटिंग करने वाला था। एक अद्भुत और दिल छू लेने वाली फिल्म है पर मैं ब्रेक लेना चाहता था। मैं अपने परिवार, बच्चों और मां के साथ रहना चाहता हूं। मैं पिछले 35 साल से काम कर रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ये मेरे करीबी लोगों के साथ गलत हो रहा है। मुझे महसूस हुआ कि यही वो वक्त है, जब जिंदगी का अलग तरह से अनुभव किया जाए।"

आमिर से इस दौरान ये भी पूछा गया कि लेखिका शोभा डे की बायोपिक में कौन सी अभिनेत्री उनके किरदार को बखूबी निभा पाएगी। जवाब में आमिर ने कहा कि प्रियंका, दीपिका और आलिया भट्ट। लेकिन बीच में ही शोभा डे ने आमिर को रोकते हुए कहा- कंगना रनोट भी ये अच्छा रोल निभा सकती हैं। 

अब कंगना आमिर पर भड़की हुई हैं। आमिर को बेचारा कहते हुए कंगना ने ट्वीट किया, "बेचारा आमिर खान। ये जताने की पूरी कोशिश की इन्हें पता ही नहीं है कि मैं एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हूं, जिसने तीन बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है। आमिर ने इनमें से किसी भी सम्मान का जिक्र नहीं किया। मैं शोभा जी का किरदार जरूर निभाना चाहूंगी। धन्यवाद।"

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल