लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव पाया गया आमिर खान का स्टाफ, मां का टेस्ट होना बाकी, फैंस से कहा- प्लीज आप सब दुआ कीजिए

By अमित कुमार | Updated: June 30, 2020 13:19 IST

आमिर से पहले करण जौहर और आलिया भट्ट के स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में वो ठीक होकर घर लौटे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर के मुताबिक स्टाफ पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आने के बाद घर के सभी मेंबर्स का टेस्ट कराया गया। आमिर ने कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ का शुक्रिया अदा किया है। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 18,522 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले मंगलवार को बढ़कर 5,66,840 हो गए।

डायरेक्टर बोनू कपूर के बाद अब बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के घर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। आमिर खान ने अपने स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही है। ट्विटर पर एक लेटर शेयर कर आमिर ने इस बात की जानकारी लोगों को दी। आमिर के मुताबिक स्टाफ पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आने के बाद घर के सभी मेंबर्स का टेस्ट कराया गया। 

घर के दूसरे लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया। आमिर ने लेटर में लिखा, 'मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें तुरंत क्वारनटीन कर दिया गया है। बीएमसी वाले पूरी सोसायटी को सैनिटाइज और डिसइंफेक्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही वह मेरे स्टाफ की अच्छी देखभाल कर कर रहे हैं। इसलिए मैं उनका धन्यवाद करना चाहूंगा।

डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ का शुक्रिया 

आमिर ने आगे लिखा कि मैं अपनी मां का कोरोना टेस्ट करवाऊंगा। वे आखिरी शख्स हैं जिनका कोरोना टेस्ट होना बाकी है। प्लीज प्रार्थना कीजिए कि मेरी मां का कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकले। इसके अलावा आमिर ने कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ का शुक्रिया अदा किया है। 

देश में कोरोना का हाल

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 18,522 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले मंगलवार को बढ़कर 5,66,840 हो गए। जिनमें से 418 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,893 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार देश में 2,15,125 लोगों का इलाज जारी है,जबकि 3,34,821 लोग ठीक हो चुके हैं। 

 पिछले 24 घंटे में गई 418 लोगों की जान

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 418 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 181 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 62, दिल्ली में 57, गुजरात तथा कर्नाटक में 19-19, पश्चिम बंगाल में 14, उत्तर प्रदेश में 12, आंध्र प्रदश में 11, हरियाणा में नौ, मध्य प्रदेश में सात, राजस्थान तथा तेलंगाना में छह-छह, पंजाब में पांच, झारखंड में तीन, बिहार तथा ओडिशा में दो-दो और असम, जम्मू-कश्मीर तथा उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसआमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!