लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग शुरू, सात वर्ष बाद बड़े पर्दे पर नीतू कपूर की वापसी, ऋषि कपूर को किया याद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 17, 2020 19:31 IST

नीतू कपूर सात वर्ष बाद बड़े पर्दे पर फिर से लौट रही हैं। सात वर्ष पहले वह फिल्म ‘बेशरम’ में अपने बेटे रणबीर कपूर और पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं। नीतू कपूर (62) ने इंस्टाग्राम पर मेकअप रूम से अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘वर्षों बाद सेट पर एक नई शुरुआत और फिल्मों के जादू के लिए वापस लौट हूं।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘आप सभी के आशीर्वाद और प्यार से फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शुटिंग शुरू हो रही है।’’साहब से लेकर रणबीर तक सब हमेशा मेरे साथ रहे हैं। आप सभी का प्यार महसूस कर सकती हूं। अनिल कपूर ने भी नीतू कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की।

मुंबईः अभिनेता वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर अभिनीत हास्य फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की सोमवार को चंडीगढ़ में शूटिंग शुरू हो गई।

फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं जो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनतर तले बन रही है। धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘आप सभी के आशीर्वाद और प्यार से फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शुटिंग शुरू हो रही है।’’

इस फिल्म से नीतू कपूर सात वर्ष बाद बड़े पर्दे पर फिर से लौट रही हैं। सात वर्ष पहले वह फिल्म ‘बेशरम’ में अपने बेटे रणबीर कपूर और पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं। नीतू कपूर (62) ने इंस्टाग्राम पर मेकअप रूम से अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘वर्षों बाद सेट पर एक नई शुरुआत और फिल्मों के जादू के लिए वापस लौट हूं।

साहब से लेकर रणबीर तक सब हमेशा मेरे साथ रहे हैं। आप सभी का प्यार महसूस कर सकती हूं। अब मैं खुद को संभाल सकती हूं। थोड़ा डर लग रहा है लेकिन मुझे पता है कि आप मेरे साथ हैं।’’ अभिनेता अनिल कपूर ने भी नीतू कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की।

उन्होंने लिखा, ‘‘सेट पर आपकी वापसी देखकर बहुत खुश हूं। हम सभी आपके साथ हैं और हमें पता है कि आप पर्दे पर फिर से तहलका मचा देंगी। मैं आपके साथ ‘जुग जुग जीयो’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।’’ इस फिल्म से मशहूर यूट्यूबर प्राजक्ता कोली भी फिल्मों में पदार्पण कर रही हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकरण जौहरनीतू सिंहऋषि कपूररणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?