लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ सिनेमाहाल में रिलीज, बेटी इरा के साथ आमिर खान देखने पहुंचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2020 20:26 IST

बेटी इरा के साथ फिल्म देखने पहुंचे अभिनेता ने कहा, “लॉकडाउन में हम सभी अपने लैपटॉप पर फिल्में देख रहे थे। अब मैं बड़े पर्दे पर फिल्म देखने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान मनोज बाजपेयी-दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ देखने सिनेमाहाल पहुंचे।मैं फिल्म के बारे में बहुत कुछ अच्छा सुन रहा था। लोग दिलजीत और मनोज के अभिनय की काफी तारीफ कर रहे थे।फिल्म की पूरी टीम और सभी सिनेमाहालों को मेरी शुभकामनाएं। सुरक्षित रहें।

मुंबईः सिनेमाहाल में फिल्मों की रिलीज का समर्थन करते हुए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान मनोज बाजपेयी-दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ देखने सिनेमाहाल पहुंचे।

मंगलवार को फिल्म की स्क्रीनिंग के पहले एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि वे बड़े पर्दे पर फिल्म देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। अपने बेटी इरा के साथ फिल्म देखने पहुंचे अभिनेता ने कहा, “लॉकडाउन में हम सभी अपने लैपटॉप पर फिल्में देख रहे थे। अब मैं बड़े पर्दे पर फिल्म देखने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं फिल्म के बारे में बहुत कुछ अच्छा सुन रहा था। लोग दिलजीत और मनोज के अभिनय की काफी तारीफ कर रहे थे। फिल्म की पूरी टीम और सभी सिनेमाहालों को मेरी शुभकामनाएं। सुरक्षित रहें।” महाराष्ट्र सरकार ने पांच नवंबर को निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर सभी सिनेमाहाल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति दे दी थी। फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में बाजपेयी और दिलजीत के अलावा फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई। 

टॅग्स :आमिर खानमनोज बाजपेईमुंबईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच