लाइव न्यूज़ :

फिल्मों से दूर इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने मेड से की मारपीट, शिकायत हुई दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2018 15:20 IST

बॉलीवुड से दूर अभिनेत्री किम शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन पर केस दर्द हुआ है। खबर के अनुसार किम शर्मा के खिलाफ नॉन-कॉग्निजेबल (गैर-संज्ञेय) अपराध का मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

मुंबई, 3 जुलाई: बॉलीवुड से दूर अभिनेत्री किम शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन पर केस दर्द हुआ है। खबर के अनुसार किम शर्मा के खिलाफ नॉन-कॉग्निजेबल (गैर-संज्ञेय) अपराध का मामला दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने अपनी मेड के साथ  मारपीट की है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि घर में काम करने वाली उस मेड की गलती यह थी कि वह कपड़ों को धोते समय उनमें से सफेद कपड़ों को अलग करना भूल गई थी।

वहीं, खबरों की मानें तो ये घटना मई महीने की है।31 वर्षीय एस्थर खेस जो कि किम के घर 27 अप्रैल से काम पर लगी थी, जब 21 मई को वह कपड़े धोने का काम कर रही थी। पीड़िता का कहना है कि उसकी गलती है कि वह लाइट और डार्क कलर के कपड़ों को अलग करना भूल गई और जब कपड़े धुल गए तो मैंने देखा कि ब्लैक ब्लाउज़ का रंग सफेद टीशर्ट में लग चुका था। 

तब मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ तो मैंने खुद जाकर उनको ये बात बताई। इस पर किम बुरी तरह से उन पर चिल्लाईं और  उन्होंने हाथ भी उठाया। इतना ही नहीं पीड़ित मेड का कहना है कि इसके बाद उन्होंने धक्का मार के मुझे यह कर निकाल दिया कि कभी न लौटे। उन्होंने मेरे लिए कुछ भद्दे शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उसके किम पर काम के पैसे भी बनते हैं जो उन्होंने नहीं दिए हैं। मैंने कई बार अपनी सैलरी लेने की कोशिश की, जब उन्होंने पैसे देने से फाइनली मना कर दिया तो 27 जून को मुझे पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी है।

वहीं, इसका कहना है कि पुलिस ने न तो अभी तक ऐक्ट्रेस के खिलाफ कोई समन जारी किया है और न ही उनके कम्प्लेंट का स्टेटस उन्हें बताया गया है। जबकि पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ यह नॉन-कॉग्निजेबल अपराध का मामला, आईपीसी धारा 323 (मार-पीट करने या जख्मी करने का मामला), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि नियम के मुताबिक यह शिकायत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट तक जा सकती है।  

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?