लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में टैक्स फ्री हुई फिल्म '83', कल बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, ताहिरा कश्यप ने कहा- कभी ऐसी स्क्रीनिंग नहीं देखी

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2021 08:58 IST

रिलायंस एंटरटेनमेंट एंड फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने रणवीर सिंह की आगामी स्पोर्ट्स बायोपिक '83' में उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की हैताहिरा ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसी फिल्म स्क्रीनिंग नहीं देखी जहां लगातार तालियां बज रही हों

नई दिल्लीः क्रिकेट पर आधारित रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म '83' को दिल्ली में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिताब जीतने पर आधारित है। भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

रिलायंस एंटरटेनमेंट एंड फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ''83 को दिल्ली में करमुक्त घोषित कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी को सहयोग के लिये धन्यवाद।'' 

कभी ऐसी फिल्म स्क्रीनिंग नहीं देखीः ताहिरा कश्यप

फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने रणवीर सिंह की आगामी स्पोर्ट्स बायोपिक '83' में उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की है। ताहिरा ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसी फिल्म स्क्रीनिंग नहीं देखी जहां लगातार तालियां बज रही हों! उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें हमारे देश की ऐतिहासिक जीत को बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले अंदाज में पेश किया गया है।

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोणदिल्लीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल