लाइव न्यूज़ :

इस बार होली पर तीन रंगों से रंगे दिखेंगे फैन्स, बॉलीवुड-हॉलीवुड में रिलीज हो रही हैं ये शानदार फिल्में

By मेघना वर्मा | Updated: March 19, 2019 07:33 IST

डिजनी की ओर से इस साल एक और बेहतरीन फिल्म लाई जा रही है। हाफ एनिमेटेड डम्बो फिल्म कहानी है सर्कस के एक ऐसे हाथी की जो उड़ना जानता है।

Open in App

देशभर में 21 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। लोगों पर अभी से होली का रंग चढ़ते दिख रहा है। कोई कलर खरीदने में बिजी है तो कोई गुझिये-पापड़ बना रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो होली के दिन फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस होली बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। नीचे देखिए इस बार कौन-कौन सी फिल्में हो रही हैं रिलीज ।

केसरी (21 मार्च)

इस साल होली वाले दिन लोगों पर लाल-पीले रंग के साथ केसरी रंग भी चढ़ते दिखाई देगा। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी होली वाले दिन यानी 21 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म  भारतीयों की शौर्यगाथा को पेश करेगी। सारागढ़ी की लड़ाई पर बनी ये कहानी लोगों में देशभक्ति के रंग भर देगी। सारागढ़ी की लड़ाई को यूनेस्को ने दुनिया की 5 सबसे महान लड़ाइयों में एक माना जाता है। इस युद्ध नें 21 सिखों ने दुश्मनों  से युद्ध करके उनके छक्के छुड़ा दिए थे। ये युद्ध 21 सिख और  10,000 अफगानी कबिलाइयों के बीच हुआ था जो आज तक याद किया जाता है।

द बीच बम (22 मार्च)

हॉलीवुड फिल्में देखने में दिलचस्पी है तो इस साल 22 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म द बीच बम देख सकते हैं। यूथ की इस कहानी को कहीं ना कहीं आप खुद से रिलेट जरूर कर पाएंगे। इस फिल्म में फिल्मों में कहानी लिखने का सपना लिए दो दोस्तों की ये कहानी आपको इम्प्रेस कर जाएगी। 

डम्बो (29 मार्च)

डिजनी की ओर से इस साल एक और बेहतरीन फिल्म लाई जा रही है। हाफ एनिमेटेड डम्बो फिल्म कहानी है सर्कस के एक ऐसे हाथी की जो उड़ना जाता है। मगर उसकी मां को उससे जुदा कर दिया जाता है। बस मां और छोटे हाथी की शानदार कहानी है डम्बो। 

तो इस होली, दिन भर होली के रंग में रंगने के बाद आप पूरे परिवार के साथ मिलकर इन तीन अलग-अलग जॉनर की फिल्मों को इंज्वाय कर सकते हैं। देशभक्ति के रंग में रंगना हो तो अक्षय कुमार की केसर, बच्चों की फैंटसी दुनिया में जाना हो तो डम्बो     और अपने करियर और यंगस्टर्स की कहानी देखनी हो तो द बीच बम को प्रिफर कर सकते हैं। 

टॅग्स :केसरी मूवीअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?