लाइव न्यूज़ :

'दीवाना' के 28 साल पूरे, बिना गॉड फादर ही करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं शाहरुख खान

By अमित कुमार | Updated: June 25, 2020 12:15 IST

28 साल के करियर में शाहरुख खान ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, बाजीगर, डर, अशोका, कभी खुशी कभी गम, देवदास, कल हो ना हो, वीर जारा, मैं हूं ना, चलते चलते, पहेली, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, माय नेम इज खान, डॉन 2, चेन्नई एक्सप्रेस, रा.वन, डियर जिंदगी उनकी प्रमुख फिल्में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख को अपनी डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। आज शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 28 साल पूरे कर लिए हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि शाहरुख फिल्म दीवाना के लिए पहली पसंद नहीं थे।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना 25 जून को रिलीज हुई थी। ऋषि कपूर और दिव्या भारती के अलावा इस फिल्म में शाहरुख खान भी एक अहम रोल में थे। फिल्म में शाहरुख का रोल भले ही छोटा था, लेकिन फैंस के बीच वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। आज शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 28 साल पूरे कर लिए हैं। 

शाहरुख को अपनी डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इस साल शाहरुख की फिल्म चमत्कार और राजू बन गया जेंटलमैन भी रिलीज हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक पूरे करने वाले शाहरुख खान ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इस मौके पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने भी शाहरुख खान की तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें बधाई दी।

सोशल मीडिया पर मिल रही है शाहरुख को बधाइयां

इसके अलावा फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर शाहरुख को बधाई दे रहे हैं। फैंस का मानना है कि शाहरुख बॉलीवुड के किंग हैं और हमेशा रहेंगे। इस कामयाबी को हासिल करने के लिए उन्हें कभी किसी गॉडफादर की जरूरत नहीं पड़ी। वो बिना किसी गॉडफादर के ही 28 सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस दीवाना फिल्म के 28 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। 

दीवाना के लिए पहली पसंद नहीं थे शाहरुख खान

बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि शाहरुख फिल्म दीवाना के लिए पहली पसंद नहीं थे। शाहरुख की जगह फिल्म में अरमान कोहली वो रोल कर रहे थे। लेकिन डायरेक्टर राज कंवर से अनबन के कारण वो फिल्म छोड़कर चले गए। इसके बाद यह फिल्म शाहरुख को मिली। फिल्म ब्लाकबस्टर साबित हुई और शाहरुख ने इसके बाद फिर कभी पीछे मुंड़कर नहीं देखा। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!